facebookmetapixel
Advertisement
Market Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डरएक शेयर पर ₹75 का डिविडेंड! इंटीरियर प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेउत्तर-पश्चिम भारत की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून, अगले 4 दिनों में इन राज्यों को पूरी तरह भिगोने की तैयारीE20 फ्यूल से गाड़ी का इंजन खराब होगा और माइलेज कम मिलेगा? इस मुद्दे पर ऑटो दिग्गजों ने रखा अपना पक्षकिसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेट

सोनिया के वादों के बावजूद नाउम्मीद है उप्र का मैनचेस्टर

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:29 PM IST

कानपुर की मशहूर कपड़ा मिल ‘एल्ग्नि’ को फिर से चालू करने के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आश्वासन के बाद भी मिल के मजदूर खुश नहीं हैं, उनका कहना है कि वायदे तो पिछले सात सालों से किए जा रहे हैं, लेकिन उस पर अमल हो तो बात बनें।


बंद पड़ी एल्ग्नि मिल के गेट पर पिछले छह साल से ट्रेड यूनियन काउंसिल के नेतृत्व में करीब 60 मजदूर धरना दे रहे हैं। इनमें से चार पांच मजदूर बारी-बारी से रात में भी मिल के गेट पर ही सोते हैं। कर्मचारी नेता इंद्रजीत मिश्र ने बताया कि सोनिया गांधी के आश्वासन के बाद भी हमें उम्मीद नहीं है कि बंद पड़ी मिल खुल पाएगी।


गौरतलब है कि कल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शहर के फलबाग मैदान में आयोजित रैली में यह घोषणा की थी कि केन्द्र सरकार एल्ग्नि मिल को फिर से खोलने की योजना बना रही है। मिश्र कहते हैं कि इससे पहले एनडीए के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई भी यह घोषणा कर चुके हैं लेकिन मिल आज तक नहीं खुली। वह कहते हैं कि वर्ष 2006 में स्थानीय सांसद श्री प्रकाश जायसवाल ने भी घोषणा की थी कि वर्ष 2007 में यह मिल खुल जाएगी।


बंद पड़ी एल्ग्नि मिल के कर्मचारी नेता रामपाल ने बताया कि 30 जून 2001 को यह मिल बंद कर दी गई थी तथा करीब 4000 मजदूरों व कर्मचारियों को जबरन वीआरएस दे दिया गया था। उन्होंने कहा कि पहले तो हम धरना प्रदर्शन करते रहे और नेताओं तथा अधिकारियों के घरों और कार्यालयों के चक्कर काटते रहें कि शायद मिल खुल जाए लेकिन फिर निराश होकर करीब पांच साल पहले मिल के गेट पर धरना देकर बैठ गए और आज 1,778 दिन हो गए।

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement