facebookmetapixel
Advertisement
ब्याज दरों में गिरावट से CD जारी करने में तेजी, जून में बैंकों ने जुटाए ₹1 लाख करोड़अल नीनो ने बढ़ाई उद्योग की चिंता, मॉनसून के कमजोर रहने से कंपनियों की कमाई पर असर पड़ने की आशंकाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावा

अनुपूरक बजट लाएगी यूपी सरकार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:01 PM IST

विधानसभा चुनावों के ठीक पहले बड़ी परियोजनाओं और लोक लुभावन योजनाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरक बजट लाएगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर को शुरू होगा। सरकार की तैयारी को देखते हुए लग रहा है कि यह मौजूदा विधानसभा का अंतिम सत्र हो सकता है।
योगी सरकार शीतकालीन सत्र में जहां चार महीनों के कामकाज के लिए लेखानुदान लाएगी, वहीं नई लोक लुभावन योजनाओं और पुरानी परियोजनाओं को गति देने के लिए पूरक बजट लाकर धनराशि की व्यवस्था करेगी। काशी-विश्वनाथ गलियारे के पहले चरण के उद्घाटन और अयोध्या में राम मंदिर के चल रहे निर्माण के बीच प्रदेश सरकार इस बार के पूरक बजट में मथुरा के लिए कई योजनाओं की शुरुआत कर सकती है। मथुरा के लिए कई धार्मिक परियोजनाओं की शुरुआत का ऐलान शीतकालीन सत्र में किया जा सकता है। पूरक बजट में गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर मेट्रो परियोजना और जेवर एयरपोर्ट के लिए धनराशि का प्रावधान किया जा सकता है। छात्रवृत्ति की मद में भी और बजट का इंतजाम किए जाने की उ मीद है। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर योगी सरकार अगले वित्त वर्ष के लिए पूर्ण बजट लाने के बजाए चार महीने का लेखानुदान शीतकालीन सत्र में पास कराएगी। इसके साथ ही वर्तमान वित्त वर्ष का दूसरा पूरक बजट लाया जा सकता है। चुनावों को देखते हुए योगी सरकार शीतकालीन सत्र के दौरान कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकती है। वित्त विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शीतकालीन सत्र में योगी सरकार अगले वित्त वर्ष के पहले चार महीनों के लिए लेखानुदान लाएगी। अप्रैल 2022 से जुलाई 2020 तक के लिए पेश किए जाने वाले इस लेखानुदान का आकार 1.75 लाख करोड़ रुपये हो सकता है।
हालांकि अभी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का कार्यक्रम तय होना है, लेकिन इतना साफ है कि चुनावी गहमागहमी व विभिन्न कार्यक्रमों के देखते हुए इसकी अवधि छोटी रखी जाएगी। सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के तहत प्रदेश सरकार ने 15 दिसंबर से विधानसभा सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। विधानसभा सत्र की शुरुआत के बाद ठीक अगले ही दिन योगी मंत्रिमंडल की बैठक वाराणसी में प्रस्तावित है।

Advertisement
First Published - December 7, 2021 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement