facebookmetapixel
Advertisement
इस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: चार दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को राहत? ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!

जम्मू के नरवाल इलाके में हुए 2 बम धमाके, 6 लोग घायल

Advertisement

नरवाल इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर 7 और 9 पर ये धमाके हुए।

Last Updated- January 21, 2023 | 1:44 PM IST
Jammu Blast

आज 21 जनवरी को जम्मू के नरवाल इलाके में सुबह के समय दो विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। जम्मू के ADGP मुकेश सिंह ने बताया कि नरवाल इलाके में दोहरे विस्फोट में 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। फिलहाल मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं और घटना का जायजा ले रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, नरवाल इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर 7 और 9 पर ये धमाके हुए। पुलिस मौके पर खड़े सभी वाहनों को हटवा रही हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आगे की जांच चल रही है।’

घटना में घायल लोगों को जम्मू के GMC में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में 35 वर्षीय सोहेल कुमार, 26 वर्षीय सुशील कुमार, 25 वर्षीय विशप प्रताप, 52 वर्षीय विनोद कुमार, 25 वर्षीय अरुण कुमार, 40 वर्षीय अमित कुमार और 35 वर्षीय राजेश कुमार शामिल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
First Published - January 21, 2023 | 1:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement