facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO का खत्म हुआ इंतजार! सितंबर में शेयर बाजार में आ सकता है ₹30,000 करोड़ का मेगा इश्यूदलाल स्ट्रीट पर 7 जुलाई को बनेगा रिकॉर्ड, एक दिन में सबसे ज्यादा 6 SME IPO की होगी लिस्टिंगभारत में नहीं आएगा व्हाट्सऐप का नया ‘यूजरनेम फीचर’? सरकार की आपत्ति के बाद Meta बैकफुट पर!E20 पेट्रोल से क्या 30% घट जाता है गाड़ी का माइलेज व खराब होता है इंजन? सरकार ने दिया हर सवाल का जवाबअब और रुलाएगा प्याज! एक महीने में 40% महंगा, जानें कितने और बढ़ सकते हैं दामNFO Alert: टॉप मेटल कंपनियों में निवेश का मौका, Edelweiss MF के नए ETF में ₹5,000 से शुरुआतEPFO के मेंबर दें ध्यान! बदल गया UAN एक्टिवेट करने का नियम, अब इस ऐप के जरिए होगा सारा कामNFO Alert: हाइब्रिड फंड के साथ AlphaGrep ने MF इंडस्ट्री में रखा कदम, 20 जुलाई तक निवेश के लिए खुलाMarico, Godrej Consumer, Britannia… Q1 रिजल्ट से पहले इन 6 FMCG शेयरों पर बुलिश ब्रोकरेजE20 पेट्रोल से कार इंजन हुआ फेल तो क्या मिलेगा क्लेम? एक्सपर्ट से समझें इंश्योरेंस के असली नियम

तमिलनाडु ने 35 कंपनियों के साथ किया करार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:33 AM IST

तमिलनाडु सरकार ने आज 35 कंपनियों के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इससे राज्य में 17,141 करोड़ रुपये का निवेश हो सकता है जिससे 55,054 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

राज्य में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक के नए निवेश के साथ सामने आने वाली प्रमुख कंपनियों में जेएसडब्ल्यू रीन्यू एनर्जी टू, टीसीएस, जेडएफ वैबको, श्रीवेरु मोटर्स आदि शामिल हैं। जेएसडब्ल्यू रीन्यू एनर्जी टू 3,000 करोड़ रुपये के निवेश से तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली, डिंडीगुल और तिरुपुर में 450 मेगावॉट क्षमता का पवन ऊर्जा संयंत्र लगाएगी। टीसीएस ने सिरुसेरी के एसआईपीसीओटी आईटी पार्क में अपने तीसरे चरण की विस्तार योजना बनाई है। जेडएफ वैबको कांचीपुरम में 1,800 करोड़ रुपये के निवेश से एक वाहन कलपुर्जा इकाई लगाएगी। जबकि श्रीवारु मोटर्स कोयंबटूर में इलेक्ट्रिक वाहन इकाई की स्थापना पर 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 7,117 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता और 6,798 लोगों के लिए रोजगार के अवसरों के साथ पांच अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। विक्रम सोलर ओरैगडम के इंडोस्पेस इंडस्ट्रियल पार्क में 1.3 गीगावॉट क्षमता के सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण संयंत्र की स्थापना करेगी। इससे कंपनी की कुल विनिर्माण क्षमता 2.5 गीगावॉट तक पहुंच जाएगी जो फिलहाल भारत में सर्वाधिक है। यह तमिलनाडु में पहला सौर विनिर्माण संयंत्र होगा।

मुख्यमंत्री ने 4,250 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता और 21,630 लोगों के लिए रोजगार के अवसर वाली नौ परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।

Advertisement
First Published - July 20, 2021 | 11:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement