facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कम

दिशेरगढ़ में हिस्सेदारी के लिए अभी इंतजार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:47 AM IST

दिशेरगढ़ पावर सप्लाई कंपनी लिमिटेड (डीपीएससी) में 57.17 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली जमा करने की आखिरी तारीख भले ही 26 फरवरी तय की गई है, पर मौजूदा हिस्सेदार कलकत्ता उच्च न्यायालय का फैसला आने तक कंपनी में अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच सकते हैं।
एंड्रयू यूल लिमिटेड (एवाईएल) जिसके पास कंपनी की 15 फीसदी हिस्सेदारी है, समेत दूसरे हिस्सेदारों को अदालत के फैसला आने तक रुकने के अलावा कोई चारा नहीं है। कंपनी लॉ बोर्ड ने अंतरिम आदेश में डेस्कॉन को शेयर खरीद का पहला अधिकार दिया था। डेस्कॉन की डीपीएससी में 32 फीसदी हिस्सेदारी है।
पर अब डीपीएससी के दूसरे हिस्सेदार तब तक अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच सकते जब तक उच्च न्यायालय लॉ बोर्ड के फैसले को पलटते हुए कोई आदेश जारी नहीं कर देता है।
एवाईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कल्लोल दत्ता ने बताया कि पहले बोली जमा कराने की आखिर तारीख 20 फरवरी थी, जिसे बढ़ाकर 26 फरवरी कर दिया गया है। डीपीएससी पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर स्थित कोयला खनन और स्टील संयंत्रों को ऊर्जा की आपूर्ति करती है।

Advertisement
First Published - February 20, 2009 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement