facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

दोपहिया पर दौड़ने लगा कलपुर्जा बाजार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:17 PM IST

ऑटोमोबाइल पाट्र्स उत्पादन से जुड़ी मशीनें मार्च में और तेजी के साथ चल रही हैं।
गत फरवरी के मुकाबले इस माह के दौरान ऑटोमोबाइल पाट्र्स के उत्पादन में 7-8 फीसदी तक की बढ़ोतरी नजर आ रही है। इस प्रकार गत दिसंबर-जनवरी के मुकाबले यह तेजी 17 फीसदी के आसपास पहुंच चुकी है।
उत्पादकों के मुताबिक यह तेजी मुख्य रूप से दोपहिया वाहनों के पाट्र्स में आयी है। उम्मीद के विपरीत उत्पादन में एकाएक तेजी आने से पाट्र्स निर्माताओं को कारीगरों की कमी हो गयी है।
बजाज कंपनी के दोपहिया वाहनों के लिए पाट्र्स बनाने वाले फरीदाबाद स्थित उद्यमी राजीव चावला कहते हैं, ‘हमारे यहां तो रात में भी काम शुरू हो गया है। ऑटोमोबाइल पाट्र्स की मांग एकदम से इतनी बढ़ गयी है कि उसके अनुरूप हम पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। कुशल कारीगर के साथ अन्य कर्मचारियों की भी कमी हो गयी है।’
उन्होंने बताया कि यह तेजी गत दिसंबर-जनवरी के मुकाबले 17-20 फीसदी अधिक है तो फरवरी के मुकाबले 7-8 फीसदी। उन्होंने बताया कि बजाज दोपहिया वाहनों के कई नए मॉडल  बाजार में आ रहे हैं लिहाजा उन्हें भी काफी अधिक ऑर्डर मिल रहे हैं।
पाट्र्स निर्माताओं ने बताया कि टाटा स्टील की बिक्री में 47 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है और यह इस बात के सबूत है कि ऑटोमोबाइल पाट्र्स के बाजार में तेजी लौट रही है। उद्यमी एवं फरीदाबाद लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष चावला कहते हैं कि इन दिनों पूरे फरीदाबाद ऑटोमोबाइल पाट्र्स की इकाइयों में दिनरात काम हो रहा है।
फरीदाबाद में 10,000 से अधिक ऑटोमोबाइल पाट्र्स के उत्पादक हैं। नोएडा स्थित ऑटोमोबाइल पाट्र्स के उत्पादक भी मार्च के दौरान फरवरी के मुकाबले आयी तेजी से सहमत नजर आ रहे हैं। हीरो होंडा मोटरसाइकिल के लिए पाट्र्स बनाने वाले आरडी शर्मा कहते हैं, ‘फिलहाल काम बहुत निकल आया है और उन्हें इन दिनों बिल्कुल भी फुर्सत नहीं हैं।’
उनकी दोनों इकाइयों में दिन-रात काम हो रहा है। हालांकि कार पाट्र्स के कारोबारियों को दोपहिया वाहनों जैसी तेजी अभी नसीब नहीं हुई है। कश्मीरी गेट स्थित कार पाट्र्स के कारोबारी नरेंद्र मदान कहते हैं, ‘कार पाट्र्स का बाजार अब भी मंदी में फंसा हुआ है। सुधार के संकेत मिलने लगे हैं लेकिन दिसंबर-जनवरी के मुकाबले अभी 17-18 फीसदी की तेजी नहीं आयी है।’

Advertisement
First Published - March 16, 2009 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement