facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: फेड मीटिंग से पहले बाजार में मिक्स ट्रेंड; सोना ₹243 टूटा, चांदी ₹815 उछलीManipal Health IPO: तेज ग्रोथ, भारी कर्ज और गिरता मुनाफा… निवेशक क्या करें?US Fed Meeting: क्या इस बार भी नहीं बढ़ेगी ब्याज दर? Kevin Warsh के फैसले पर टिकी दुनियाभर के बाजारों की नजरOpening Bell: शेयर बाजार में शानदार तेजी! Sensex 700 अंक उछला, Nifty 24,150 के पार; Infosys और L&T ने भरी उड़ानRupee: लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ रुपया, चौथे दिन भी तेजी बरकरारStocks To Watch Today: RVNL, ONGC, LIC, NTPC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन‘डिजिटल अरेस्ट’ को अलग अपराध बनाने पर विचार करे सरकार: सुप्रीम कोर्टकम वेतन से ISRO छोड़ रहे वैज्ञानिक? इस्तीफों के बाद सरकार ने नियम किए सख्तपेपर लीक बिल पर लोकसभा में घमासान, सत्ता और विपक्ष आमने-सामनेकॉपीराइट के नाम पर उगाही का आरोप, Delhi High Court ने केंद्र और Meta को नोटिस भेजा

मप्र: हवा के बाजीगरों के लिए बनेंगे नन्हें जहाज

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:45 PM IST

मध्य प्रदेश सरकार ने हीरो एसोसिएट लिमिटेड की लाइट स्पोट्र्स एयरक्राफ्ट विनिर्माण परियोजना को हरी झंडी दे दी है। इस परियोजना के लिए कुल 8500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।


कंपनी ने इस सिलसिले में ग्वालियर निवेशक बैठक के दौरान राज्य सरकार के साथ समझौता किया था। कंपनी ने विनिर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए राज्य सरकार से 300 एकड़ जमीन की मांग की है।

कंपनी रायसे के तोमत गांव में एक मरम्मत इकाई और एक तकनीकी प्रशिक्षिण संस्थान की स्थापना करने का इरादा भी रखती है। मध्य प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रवीण गर्ग ने बताया कि ‘निवेश पर गठित अधिकार प्राप्त उच्चस्तरीय समिति ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और औद्योगिक संवर्धन नीति के तहत एक पैकेज की पेशकश की गई है।

कंपनी को जमीन का अधिग्रहण करना होगा जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।’ कंपनी के प्रबंध निदेशक पंकज मुंजाल ने संयंत्र लगाने की बात को स्वीकार किया। एसपीजे स्टील लिमिटेड की दामोह जिले में 2250 करोड़ रुपये निवेश वाली एकीकृत इस्पात संयंत्र परियोजना और रश्मी मेटेलिंक्स की 2800 करोड़ रुपये निवेश वाली इस्पात परियोजना को भी मंजूरी दी गई है।

Advertisement
First Published - August 26, 2008 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement