facebookmetapixel
Advertisement
Child Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकारटाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीStock Market Update: सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24300 के नीचे; TCS, टाइटन, टाटा स्टील टॉप लूजरStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असर

पुलिस की आपात हेल्पलाइन करेगी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:38 PM IST

उत्तर प्रदेश में अब व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर किसी तरह का उपद्रव या गड़बड़ी होने पर पुलिस की आपात हेल्पलाइन सेवा 112 की मदद ली जा सकेगी।
अब प्रदेश में कहीं भी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर उपद्रव, गाली-गलौच, मारपीट, विवाद आदि की सूचना पर पुलिस रिस्पांस व्हीक्ल (पीआरवी) कम से कम संभव समय में मौके पर पहुंचकर सहायता करेगी। इससे पहले आपातकालीन सहायता के लिए फोन करके 112 से पुलिस सहायता के लिए कॉल में 4-5 मिनट का अतिरिक्त समय लग जाता था। नयी सेवा के लागू होने से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पुलिस, चिकित्सा, फायर सर्विस की सहायता न्यूनतम समय में मिलेगी।
अपर मु य सचिव, गृह, अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मु यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के निर्देश पर प्रदेश के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किये जाने के लिए यूपी 112 की मदद ली जा रही है।  इसके लिए यूपी 112 में लिंक प्रोजेक्ट की शुरूआत की गयी है जिसके जरिए प्रदेश के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आपातकालीन परिस्थितियों में न्यूनतम समय के भीतर पुलिस, चिकित्सा, फायर सर्विस आदि की सहायता उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इसकी शुरूआत यूपी 112 द्वारा पांच एजेंसियों के साथ पाइलट परियोजना के रूप में जुलाई 2020 में की गयी थी। अब स परियोजना को पूरे प्रदेश मे शुरु किया जा रहा है। 
अवस्थी ने बताया कि इसके तहत अब तक उक्त एजेंसियों की 9636 साईट्स की लोकेशन को यूपी 112 के साथ इन्टीग्रेट किया जा चुका है। इनमें से 4428 साईट्स का यूपी 112 की पीआरवी ने मौके पर जाकर भोतिक सुरक्षा सर्वे भी कर लिया है।
उन्होंने बताया कि यूपी 112 द्वारा वेबसाइट पर उपलब्ध कराये गये ‘लिंक 112 पंजीकरण विकल्प के जरिए इस योजना में अब तक कुल 684 पंजीकरण हुये हैं, जिनमें से 17 पंजीकरण प्राईवेट सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा किये गये हैं बाकी पंजीकरण जनसामान्य की ओर से कराए गए हैं। पंजीकृत प्राईवेट सिक्योंरिटी एजेंसियों को  साथ यू0पी0 112 के एकीकरण की प्रक्रिया एजेंसी वार अलग-अलग चरण में जारी है। प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों को अपने स्तर पर केन्द्रीय कृत एलार्म रिसेप्शन सेण्टर की व्यवस्था करने को कहा गया है। व्यवस्था न होने तक उन्हें 112 इंडिया एप और यूपी सिटीजन एप 112 के जरिए पुलिस सहायता दी जाएगी।

Advertisement
First Published - November 10, 2021 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement