facebookmetapixel
Advertisement
महंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कम

प्लास्टिक बेजार तो जूट गुलजार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:11 PM IST

पॉलिथीन बैग पर पाबंदी के बाद दिल्ली में पेपर, जूट व कपड़े के बैग के कारोबार की रफ्तार तेज हो रही है। अगले माह तक इनके कारोबार में 25-30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
बैग निर्माताओं में सबसे अधिक फायदा जूट बैग के निर्माताओं को होने जा रहा है। पॉलिथीन बैग पर प्रतिबंध के बाद जूट बैग निर्माता सस्ते बैग के निर्माण में जुट गए हैं।
उनका कहना है कि प्लास्टिक बैग के मुकाबले जूट बैग की उत्पादन लागत 100-300 फीसदी तक अधिक होती है। बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए उन्हें 1-2 रुपये वाले जूट बैग का उत्पादन करना होगा।
प्रति माह 350 लाख जूट बैग बनाने की क्षमता रखने वाले एमआर इंटरप्राइजेज के एमडी पंकज खेरा कहते हैं, ‘दो-तीन बार इस्तेमाल करने एवं पानी पड़ने के बाद बदबू की शिकायत आने के कारण विदेशों में भारत का जूट बाजार कम होता जा रहा है। लेकिन भारत में ऐसी समस्या नहीं होगी और अगले माह तक जूट बैग के बाजार में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है।’
वहीं बायो डिग्रेडेबल प्लास्टिक बैग निर्माताओं इस पशोपेश में हैं कि उन्हें अमेरिकी मानक के मुताबिक प्लास्टिक बैग का निर्माण करना है या फिर भारत के आईएसओ 17088 की शर्तों के मुताबिक।
बॉयो डिग्रेडेबल प्लास्टिक बैग के एक निर्माता ने बताया कि उनके पास बैग निर्माण की जानकारी के लिए ग्राहक लगातार पूछताछ कर रहे हैं लेकिन सरकार की तरफ से स्थिति साफ नहीं होने के कारण वे फिलहाल ऑर्डर नहीं ले रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 7, 2009 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement