टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, ऐपल के अनुबंध आधारित विनिर्माता पेगाट्रॉन, ग्रासिम आदि उन 28 कंपनियों में शामिल हैं जिन्होंने कुल करीब 28,053 करोड़ रुपये के निवेश के लिए आज तमिलनाडु सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इन एमओयू से राज्य में करीब 68,775 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इन एमओयू पर आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री […]
आगे पढ़े
उत्तर प्रदेश में सरकारी स्तर पर आईएएस, इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्सों में दाखिले के लिए युवाओं को कोचिंग दी जाएगी। सिविल सेवा, जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए स्तरीय कोचिंग सुविधा दिलाने वाली मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की गई है। अभ्युदय योजना में प्रदेश में कल से कक्षाएं शुरू होंगी। […]
आगे पढ़े
महाराष्ट्र में सोमवार को माघी गणेश जयंती का उत्सव मनाया जा रहा है। कोरोना के कारण गणेश चतुर्थी पर अच्छी बिक्री नहीं हुई थी, लेकिन माघी गणेश जयंती उत्सव पर बिक्री अपेक्षाकृत अच्छी रही। माघी गणेश जयंती महाराष्ट्र के लोगों का सबसे प्रिय त्योहार माना जाता है। गणेश चतुर्थी के बाद भक्त गणेश जी के […]
आगे पढ़े
लगातार चौथे दिन भी तेल की दरों में वृद्धि किए जाने के बाद शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। सरकारी स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं के मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 31 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। […]
आगे पढ़े
कोरोना महामारी के दौर में भी उत्तर प्रदेश की मंडियों ने बीते साल दिसंबर महीने तक 802 करोड़ रुपये की कमाई की है। उत्तर प्रदेश में अब तक 125 मंडी समितियों को केंद्र सरकार की ई-नाम योजना से जोड़ा दिया गया है। प्रदेश की 27 प्रमुख मंडियों को राइपनिंग चैंबर, कोल्ड चैंबर जैसी सुविधाओं से […]
आगे पढ़े
उत्तर प्रदेश के गांवों में अब खेती की जमीनों के कागजात डिजिटल रूप में मिलेंगे। योगी सरकार प्रदेश भर के एक लाख से ज्यादा गांवों की 7.65 करोड़ संपत्तियों का कंप्यूटरीकरण करने जा रही है। प्रदेश सरकार ने गांवों की आबादी में बने मकानों के स्वामित्व के कागज सौंपने की शुरुआत कर दी है। […]
आगे पढ़े
उत्तर प्रदेश में इस बार होने वाले पंचायत चुनावों में सभी सीटों पर आरक्षण नए सिरे से किया जाएगा। प्रदेश की पंचायतों में चक्रानुक्रम आरक्षण लागू किया जाएगा और वर्ष 1995 से 2015 तक हुए पांच चुनावों को आरक्षण तय करने का आधार माना जाएगा। नई व्यवस्था के तहत जो पंचायतें अभी तक अनुसूचित जाति […]
आगे पढ़े
दिल्ली सरकार ने उद्यमियों से रखरखाव के लिए शुल्क वसूलने का निर्णय लिया है। सरकार अब औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक इकाई चला रहे उद्यमियों से हर माह रखरखाव के लिए सेवा शुल्क वसूलेगी। यह शुल्क औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों को दी जाने वाली सेवाओं के ऐवज में लिया जाएगा। दिल्ली राज्य औद्योगिक अवसंरचना एवं विकास […]
आगे पढ़े
महाराष्ट्र सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। सरकार ने कोश्यारी को गुरुवार को हवाई यात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस संबंध में राज्यपाल सचिवालय ने महाराष्ट्र सरकार को 2 फरवरी को पत्र लिखा था। लेकिन उन्हें सरकारी विमान से जाने की अनुमति नहीं […]
आगे पढ़े
पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद राज्य की जीएसडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2020-21 में 1.2 प्रतिशत रहेगी। मित्रा ने कहा कि अग्रिम अनुमान के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल की की वृद्धि दर 1.2 प्रतिशत रहेगी। भारत की अर्थव्यवस्था मेंं 7.7 प्रतिशत संकुचन के […]
आगे पढ़े