facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज खुल भी जाए, तब भी दुनिया को राहत नहीं! रिपोर्ट में क्यों जताई गई महंगाई को लेकर नई चिंता?भविष्य की बड़ी कंपनियों पर दांव लगाने का मौका! द वेल्थ कंपनी के नए Mid Cap Fund में ₹1000 से निवेश शुरूWPI Inflation June 2026: जून में थोक महंगाई बढ़कर 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें और ईंधन हुए महंगेHCL Tech के Q1 नतीजे उम्मीद से बेहतर, फिर क्यों टूटा शेयर? जानें Buy या Hold की सलाहMP Tech Growth Conclave 3.0: ₹40,000 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, 34000 रोजगार के बनेंगे मौकेरुपया ₹96 के पार! क्या अब ₹97 प्रति डॉलर की बारी? एक्सपर्ट ने बताया आगे क्या होगाAlpine Texworld IPO: ₹126 करोड़ का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुला; निवेश से पहले जानें प्राइस, लॉट साइज, GMP और अहम डिटेल्सSBI Funds IPO: आज से सब्सक्रिप्शन खुला, ग्रे मार्केट से क्या है संकेत? एंकर निवेशकों से जुटाए ₹2,663 करोड़Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयर

बाहरी नहीं खरीद सकेंगे किसानों की जमीन

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 1:31 AM IST

छत्तीसगढ़ के किसानों की जमीन अब दूसरे राज्य के लोग नहीं खरीद सकेंगे। राज्य सरकार इस मामले में जल्द ही कानून बनाएगी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि  राज्य में खेती योग्य जमीन का गैर-कृषि उपयोग रोकने के लिए विधानसभा के आगामी सत्र में विधेयक लाकर कानून बनाया जाएगा। 

अधिकारियों ने बताया कि इस कानून में यह प्रावधान रहेगा कि खेती योग्य जमीन की खरीद बिक्री केवल छत्तीसगढ़ के किसानों के बीच ही की जा सकेगी।
इसके लिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित दूसरे राज्यों में प्रचलित कानूनों का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ के लिए विधेयक का प्रारूप तैयार किया जाएगा।  सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसके लिए अधिकारियों को जरूरी तैयारी करने का निर्देश दिया है।
सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लगभग 80 फीसदी जनता खेती पर आश्रित है। इसलिए कृषि योग्य जमीन को गैर-कृषि कार्य में इस्तेमाल होने से रोकना तथा उद्योगों के लिए अलग से गैर-कृषि भूमि को चिन्हित करना भी जरूरी है।
मुख्यमंत्री के सुझाव पर अमल करने के लिए राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में उप समिति का गठन किया गया है जिसमें कृषि और वनमंत्री सहित तीनों विभागों के सचिव तथा वित्त विभाग के प्रमुख सचिव सदस्य के रूप में शामिल किए गए है। अधिकारियों ने बताया कि कृषि विभाग के सचिव उप समिति के संयोजक और सदस्य सचिव होंगे।
केवल छत्तीसगढ़ के किसान ही आपस में कर सकेंगे राज्य के जमीन की खरीद बिक्री
खेती योग्य जमीन के  गैर कृषि उपयोग के खिलाफ विधेयक लाने की तैयारी

Advertisement
First Published - February 18, 2009 | 9:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement