facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

सादगी से मनाए जाएंगे नवरात्र

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 12:24 AM IST

कोरोना महामारी पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार इसे जन अभियान बनाना चाह रही है। इसके लिए राज्य में मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी अभियान चला गया है। राज्य सरकार एक तरफ कोरोना की जांच बढ़ाने पर जोर दे रही है, तो दूसरी तरफ मास्क न पहनने वालों से जुर्माना वसूलने के भी निर्देश दिए गए हैं। राज्य में नवरात्रि का त्योहार भी सादगी के साथ ही माना जाएगा।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र को देश का सर्वाधिक स्वास्थ्य साक्षरता वाला राज्य बनाने का संकल्प जताया है। राज्य सरकार के महत्त्वाकांक्षी अभियान मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी को जन अभियान में तबदील करने को कहा है। मास्क न पहनने वालों पर सख्ती से पेश आने का निर्देश भी दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके पहले जो पर्व-त्योहर आए हैं, उन्हें हमने सीधी-सादी पद्धति से मनाया है। अब हमें आगामी नवरात्रि उत्सव भी सादे ढंग से मनाना है जिसके लिए स्वतंत्र रूप से सूचना दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस घड़ी में सिर्फ अपना एकमात्र राज्य ऐसा है जो इस कोरोना मुक्ति के काम को जनअभियान बना रहा है। इसके बिना हम कोरोनामुक्त नहीं हो सकते। आनेवाली आपदा और लॉकडाउन से बचना है, तो हमें कोरोना प्रतिबंधात्मक जीवनशैली को अपनाना होगा और इस जीवनशैली को अपने दैनिक व्यवहार में लाना पड़ेगा, जीवनशैली में परिवर्तन करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक प्रदेश की एक खासियत है, जहां अलग-अलग लोक कला की परंपरा है। इस अलग-अलग शैली का उपयोग करते हुए हमें इन बातों को लोगों को पहुंचाना जरूरी है।

Advertisement
First Published - September 28, 2020 | 12:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement