facebookmetapixel
Advertisement
क्या भारत की विकास दर को रोक देगी भीषण गर्मी? वर्ल्ड बैंक का दावा: अर्थव्यवस्था व नौकरियों पर बड़ा खतराTCS, Tata Power या Tata Steel? टाटा ग्रुप की पांच कंपनियों पर ब्रोकरेज मेहरबान, चेक करें नए टारगेट प्राइसजुलाई की झमाझम बारिश के बाद झटका! अगस्त-सितंबर में कम बारिश का अनुमानShare Market: Sensex 78,000 के पार, Nifty 24,383 के ऊपर… अब आगे क्या होगा?सिर्फ सैलरी से नहीं चलेगा काम! जानिए कैसे शेयर बाजार, बिजनेस और फ्रीलांसिंग से बढ़ाएं अपनी कमाईMaruti Suzuki Q1 Results: मुनाफा 9% घटकर ₹3,446 करोड़ रहा, कच्चे माल की बढ़ी लागत ने बिगाड़ा खेलPM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेज

गांव-गांव पहुंचेंगे मोबाइल

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:43 AM IST

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में अपनी पैठ बनाने के लिए देश की बड़ी निजी दूरसंचार कंपनियों में एक एयरटेल और दुनिया की बड़ी मोबाइल विक्रेता कंपनियों में शुमार नोकिया ने एक दूसरे के साथ हाथ मिला लिया है।


ये दोनों कंपनियां ग्रामीण क्षेत्रों में रोड-शो के जरिए लोगों को मोबाइल फोन की महत्ता से अवगत कराएंगी। ये कंपनियां ग्रामीण जनता को बताएंगी कि उनके जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक आवश्यक उपकरण के रूप में मोबाइल कितना जरूरी है। एयरटेल और नोकिया की करीब 20 वैन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के करीब 3,000 गांवों में तीन महीनों तक अभियान चलाएंगी। गांवों में रहने वाले लोगों को ये कंपनियां सस्ते मोबाइल और सेवाएं मुहैया कराएंगी।

ये वैन लोगों के घर-घर जाकर एयरटेल-नोकिया हैंडसेट बंडल ऑफर की सेवाएं मुहैया कराएंगी। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारती एयरटेल के मुख्य परिचालन अधिकारी सुनील कोलासो ने बताया कि दूरसंचार के क्षेत्र में एयरटेल और नोकिया का संयुक्त उपक्रम एक मिसाल कायम करेगा। उन्होंने बताया कि यह संयुक्त उपक्रम ग्रामीण इलाकों में खासकर किसानों को मोबाइल के माध्यम से सशक्त बनाएगा और जिसके जरिए उनकी जीवनशैली में सुधार लाया जाएगा।

Advertisement
First Published - October 19, 2008 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement