facebookmetapixel
Advertisement
आरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेशFranklin India NFO: कम जोखिम वाले डेट फंड में निवेश का मौका, SIP ₹500 से शुरूRBI MPC Meet: ब्याज दरें, बॉन्ड मार्केट, महंगाई और ग्रोथ पर क्या कहतें हैं म्युचुअल फंड्स?177.9 मिलियन डॉलर के साथ शाहरुख नंबर 1, जानें टॉप 5 रैंकिंग में कौन से सेलिब्रिटी हैं शामिल?

एमबीए छात्रों को रास आ रहा चुनाव

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:45 AM IST

मंदी के दौर में भी अपने लिए जगह बनाने को ही असल प्रबंधन कहते हैं और लखनऊ के दर्जनों मैनेजमेंट छात्र इस कसौटी पर खरे उतरे हैं।
चुनाव जहां एक ओर सारे विकास के काम और नई परियोजनाओं को रोक देता है वहीं लखनऊ के कई एमबीए छात्रों ने चुनाव को ही अपने समर प्लेसमेंट का जरिया बना डाला। राजनीतिक दलों ने भी मैनेजमेंट के पासआउट और छात्रों को हाथों-हाथ लिया है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी निभाने को दी है।
मिसाल के तौर पर आईआईएम लखनऊ के छात्र अन्नामलाई समर प्लेसमेंट के लिए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु के किसी कॉरपोरेट घराने के ठंडे केबिन में समय बिताने की बजाय तमिलनाडु के गांवों की खाक छानने निकल पड़े। अन्ना ने समर प्लेसमेंट के लिए तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टी डीएमडीके को चुना जिसके नेता दक्षिण के सुपरस्टार विजयकांत हैं।
अन्ना ने तमिलनाडु के दक्षिण के इलाकों में मतदाताओं का रुझान जानने के लिए एक सर्वे किया। कुछ इसी तरह लखनऊ विश्वविद्यालय के एमबीए खुशहाल भार्गव ने अपनी सारी प्रबंधन क्षमता का इस्तेमाल इस बार मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रंजन चौधरी को चुनाव लड़ाने में किया है। खुशहाल भार्गव भाजपा के लिए पर्दे के पीछे से चुनाव के प्रबंधन में भी जुटे हैं।
दून स्कूल से निकले और पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में सक्रिय राजीव बख्शी ने इसी चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के लिए खूब पसीना बहाया है। आईआईएम लखनऊ के पासआउट वैभव इस समय फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी के खास सलाहकारों में से एक हैं।

Advertisement
First Published - May 6, 2009 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement