facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपरHCL Tech Q1 Results: मुनाफा 20% उछलकर ₹4,624 करोड़ पर, ₹12 डिविडेंड का भी ऐलानबैंक कर्ज के साथ सीपी बाजार में भी तेजी, पहली तिमाही में कंपनियों ने जुटाए ₹5.37 लाख करोड़ ₹1 लाख करोड़ का कल्याणी पारिवारिक विवाद अब मध्यस्थता से सुलझेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

अपनी दोपहिया यूनिट क्लासिक लीजेंड्स में निवेश करेगी महिंद्रा

Advertisement

महिंद्रा प्रीमियम बाइक बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की कोशिश कर रही है

Last Updated- December 13, 2023 | 10:15 PM IST
Mahindra and Mahindra

वाहन दिग्गज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने बुधवार को कहा कि वह अपनी दोपहिया इकाई क्लासिक लीजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड (सीएलपीएल) में बाहरी निवेशकों के साथ 875 करोड़ रुपये निवेश अगले दो से तीन साल में करेगी।

नियामकीय सूचना में एमऐंडएम ने कहा कि वह 525 करोड़ रुपये निवेश करेगी जबकि बाकी 350 करोड़ रुपये मौजूदा व नए निवेशकों की तरफ से आएगा। हालांकि कंपनी ने नए निवेशकों के बारे में जानकारी नहीं दी। कंपनी ने कहा, क्लासिक लीजेंड्स 875 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश का इस्तेमाल कारोबार की मजबूती में करेगी।

अधिसूचना में कहा गया है, इस निवेश के बाद कंपनी के पास सीएलपीएल की 60 फीसदी चुकता इक्विटी पूंजी बनी रहेगी और सीएलपीएल कंपनी की सहायक के तौर पर बरकरार रहेगी। सीएलपीएल जावा, येजदी और बीएसए बाइक बनाती है।

दोपहिया कारोबार में एमऐंडएम ने निवेश का फैसला ऐसे समय लिया है जब उसकी समकक्ष कंपनियां प्रीमियम बाइक पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। देसी बाइक निर्माता मसलन हीरो मोटोकॉर्प ने प्रीमियम बाइक विनिर्माता हार्ली डेविडसन संग गठजोड़ किया है, वहीं बजाज ऑटो ने ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स के साथ करार किया है।

सीएलपीएल ने हेरिटेज ब्रांडों मसलन येजदी व जावा को फिर से उतारा है। कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में खासी बाजार हिस्सेदारी पाने में सक्षम है, जहां अभी आयशर मोटर्स की रॉयल एनफील्ड का वर्चस्व है। भारत में प्रीमियम बाइक (250 सीसी की इंजन क्षमता व कीमत 1.5 लाख रुपये या ज्यादा) का बाजार अनुमानित तौर पर 7 से 8 लाख सालाना है। इस बाजार में रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा हिस्सदारी है।

आइकॉनिक चेक मोटरसाइकल ब्रांड जावा और फिर येजदी को बहाल करने के लिए महिंद्रा ने साल 2018 में फी कैपिटल के संस्थापक अनुपम थारेजा और रियल एस्टेट दिग्गज बोमन ईरानी के साथ हाथ मिलाया था। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के पास सीएलपीएल की 60 फीसदी हिस्सेदारी है, वहीं थरेजा व ईरानी के पास करीब 20-20 फीसदी हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement