facebookmetapixel
Advertisement
Explainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम

कानपुर में होटल का धंधा पड़ा मंदा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:32 PM IST

होटलों के कमरों की बुकिंग में आई कमी और कमरों के औसत किराए में आई गिरावट से उत्तर भारत के होटल कारोबारियों के चेहरे की रंगत फीकी पड़ गई है।
इन हालात को देखते हुए कारोबारियों ने होटल उद्योग को बचाने के लिए राहत पैकेज और अतिरिक्त रियायतों की मांग तेज कर दी है। 

उत्तर भारत में होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि एक तो मंदी और ऊपर से पिछले साल मुंबई में हुए बम धमाकों के बाद सुरक्षा कारणों से होटल कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
उन्होंने कहा कि हर जगह होटलों में कम से कम 40 फीसदी कमरे खाली पड़े हैं और पिछले एक महीने के दौरान तो लगभग 30 से 35 फीसदी बुकिंग रद्द की गई है। पाण्डेय ने बताया कि ये हालात तो तब हैं जब हर श्रेणी में होटलों के कमरों में औसतन 20 से 30 फीसदी की कटौती की गई है।
होटलों का कारोबार इतना मंदा पड़ने की एक बड़ी वजह कारोबारी यात्रियों की ओर से खर्च में कटौती बताई जा रही है। साथ ही जहां नौकरियों में हुई छंटनी की वजह से कई लोग अपनी यात्राएं रद्द कर रहे हैं तो दूसरी ओर सुरक्षा कारणों को लेकर विदेशी यात्री भी देश में आने से परहेज कर रहे हैं। इन सब कारणों की मार एक साथ होटल उद्योग पर पड़ी है।
साथ ही होटलों को बड़े पैमाने पर किसी कार्यक्रम के आयोजन के लिए भी इस्तेमाल किया जाता रहा है। पर अब खर्च बचाने के लिए ग्राहक खुद ही इन कार्यक्रमों का आयोजन करने लगे हैं।
पाण्डेय ने बताया कि आखिरी बार पिछले साल नवंबर में होटलों ने अच्छा कारोबार किया था जब भारत और इंगलैंड के बीच ग्रीन पार्क में वन डे इंटरनैशनल का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि उसके बाद से कारोबार में 20 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
कुकरेजा होटल समूह के मालिक विवेक कुकरेजा ने कहा कि, ‘मंदी का असर अगले 6 महीनों तक देखने को मिल सकता है। वित्तीय संकट की वजह से ही कंपनियां विदेश यात्राएं करने से परहेज कर रही हैं। साथ ही कंपनियां सस्ते होटलों का विकल्प पसंद कर रही हैं।’
होटल कारोबारियों की एक और शिकायत लक्जरी टैक्स को लेकर भी है। होटलों में कमरों की प्रकाशित दर पर 12 फीसदी लक्जरी टैक्स वसूला जाता है जबकि होटलों के किराये प्रकाशित दर से 20 फीसदी घटा दिए हैं। कारोबारी इसे 8 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 27, 2009 | 9:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement