facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता

पारा गिरने से हिमाचल पर्यटन उद्योग पड़ा ठंडा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:03 AM IST

हिमाचल प्रदेश में इस दशक के सबसे ठंडे मई के दौरान प्रदेश के होटलों और रिसोट में पर्यटकों के आगमन में काफी कमी आई है।


इस समय पूरे देश में चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने-फिरने के लिए आते है। इसके अलावा इस मौसम में यहां पर्यटकों के भारी संख्या में आने का कारण मैदानी इलाकों के शैक्षिक संस्थानों में गर्मी की छुट्टियों का होना भी होता है।

इस साल गर्मी के मौसम में बाकी वर्षों की तुलना में तापमान अपने औसत स्तर से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। यही कारण है कि मैदानी इलाकों में भारी संख्या में पर्यटकों ने पहाड़ी इलाकों में छुट्टी मनाने के लिए जाने की योजना को स्थगित कर दिया है।

मई के महीने में कम हुए इस तापमान ने पहाड़ के बाशिंदों को गर्मी में ही गर्म और ऊनी कपड़ों को निकालने के लिए मजबूर कर दिया है। कुछ लोग जो इन इलाकों में घूमने के लिए मैदानी इलाकों से आ रहे हैं, उनका कहना है कि मैदानी इलाकों में भी मौसम इस समय काफी सुहावना है।

राज्य के मौसम विभाग के प्रमुख मनमोहन सिंह का कहना है कि 1997 के बाद इस वर्ष मई का महीना सबसे ठंडा रहा है। वैसे प्रत्येक वर्ष मई और जून के महीनों में सबसे ज्यादा गर्मी रहती है। होटल और रिसोर्ट पर्यटकों से भरे रहते है। लेकिन इस बार मौसम के ठंडा रहने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान हुआ है। होटल और रिसोर्ट मालिकों ने हो रहे घाटे से बचने और पर्यटकों को लुभाने के लिए विशेष तरह के पैकेज देने शुरु किए हैं।

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के प्रंबध निदेशक राम सुभाग सिंह ने बिजनेंस स्टैंडर्ड को बताया कि इस मौसम में पर्यटन की धीमी रही दर को बढ़ाने के लिए पर्यटकों को कुछ लुभावने पैकज देने की शुरुआत की है। हिमाचल में मई और जून के दौरान मौसम सुहावना रहता है। राज्य में जून के अंत तक मानसून पहुंचता है।

Advertisement
First Published - June 3, 2008 | 10:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement