facebookmetapixel
Advertisement
Knack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दमअब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, Mutual Fund नियमों में भी हुए बदलावQ1 Preview: बेहतर Q1 नतीजों की उम्मीद, HDFC, SBI समेत इन बैंक शेयरों को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिकQ1 preview: ONGC, RIL से लेकर IOC तक, किस शेयर से हैं क्या उम्मीदें? जानिए ब्रोकरेज की रायफेड रिजर्व मिनट्स से पहले सोना ₹442 टूटा, चांदी ₹1,532 फिसलीKusumgar IPO: ₹650 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला, GMP 40% प्रीमियम पर; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेलअमेरिका का ऑयल स्टॉक घटा, पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव… कच्चे तेल में आई बड़ी तेजीट्रक से हर महीने ₹4 लाख की कमाई… खर्च भी ₹4 लाख, फिर ट्रक मालिक मुनाफा कैसे बनाते हैं? समझिए गणितStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,300 के नीचे; OMC शेयरों में 5% तक की भारी बिकवालीUS-Iran तनाव फिर चरम पर! अमेरिका ने ईरान पर किए हमले; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

दिल्ली में इस माह सबको लग जाएगा पहला टीका

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:57 PM IST

दिल्ली में इस माह सभी पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक लग सकती है। नवंबर में टीका लगने की रफ्तार धीमी रही थी। लेकिन इस माह कोरोना का नया रूप आने से टीके की रफ्तार भी तेज हो गई है। नवंबर में औसतन 76 हजार टीके रोजाना के हिसाब से करीब 23 लाख कुल टीके लगे थे, जबकि इस माह अब तक 10 दिन में 1.20 लाख औसतन रोजाना टीके के हिसाब से 12 लाख टीके लग चुके हैं। दिल्ली में 18 साल से ज्यादा उम्र के करीब 149 लाख लोग टीका लगने के पात्र है। इनमें करीब 92 लाख लोग 18 से 44 आयु वर्ग वाले, जबकि करीब 57 लाख लोग 45 व इससे ज्यादा आयु वर्ग वाले हैं।
दिल्ली में 143.55 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है, जबकि 149 लाख लोग टीके के पात्र हैं। इस तरह 96 फीसदी से ज्यादा पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। सभी पात्र लोगों को पहली खुराक के लिए करीब 5.50 लाख लोगों को टीके और लगने हैं। इस माह अब तक करीब 12 लाख टीके लग चुके हैं। इनमें से करीब 4.5 लाख पहली खुराक हैं। इस तरह रोजाना औसतन 45 हजार से अधिक रोजाना टीके की पहली खुराक लोगों को लगाई गई है। सभी को पहली खुराक के लिए 5.50 लाख टीके की और जरूरत है। मौजूदा रफ्तार से 25 दिसंबर तक दिल्ली में सभी पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक लग सकती है। अगर पहली खुराक की  रफ्तार धीमी या रोजाना 25 से 30 हजार भी पहली खुराक लगी, तब भी इस माह सभी पात्रों को टीके की पहली खुराक लग जाएगी।  
दिल्ली में अब तक 96 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक लग चुकी हैं। जो कुल लगने वाली दोनों खुराक का 64 फीसदी से ज्यादा हिस्सा है। दिल्ली में दोनों खुराक मिलाकर कुल 239.50 लाख टीके लग चुके हैं, जबकि करीब 298 लाख टीके लगने हैं।

Advertisement
First Published - December 10, 2021 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement