facebookmetapixel
Advertisement
Bank Holiday Alert: अगस्त में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्टसिगरेट कारोबार को झटका, मगर FMCG ने संभाला ITC; क्या बदल रही है कंपनी की असली पहचान?Stocks To Watch Today: Adani Group से लेकर LIC और Paytm तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरसरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहत

पंजाब में डेवलपर्स अब भी परेशान

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:17 PM IST

पंजाब के रियल एस्टेट डेवलपरों को भी देश के बाकी डेवलपरों की तरह मंदी के बुरे दौर से गुजरना पड़ रहा है।
ऐसे में जहां ग्राहक रियल एस्टेट की बुरी हालत को देखते हुए दाम कम होने का इंतजार कर रहे हैं, तो डेवलपरों ने प्रॉपर्टी के दाम घटाने से साफ इनकार कर दिया है। इस कारण पंजाब में रियल एस्टेट कारोबार रूक  सा गया है।
पीपीआर समूह के प्रबंध निदेशक राजन चोपड़ा ने बताया, ‘अधिकतर आवासीय परियोजनाएं जालंधर में नकोदर रोड, कपूरथला रोड, होशियारपुर रोड जैसे इलाकों में बन रही है। इन इलाकों में जमीन की कीमत 5,000 रुपये प्रति वर्ग यार्ड से लेकर 12,000 रुपये प्रति वर्ग यार्ड के बीच में है। पिछले साल से इस इलाके में जमीन की कीमत यही चल रही है। प्लॉटों के लिए कोई खरीदार नहीं आ रहे हैं और सिर्फ 15 लाख रुपये से 25 लाख रुपये की कीमत वाले फ्लैट्स ही बिक रहे हैं।’
लुधियाना में भी रियल्टी बाजार रूका हुआ है और लोग दामों में कमी आने की उम्मीद कर रहे हैं। लुधियाना के स्थानीय डेवलपरों ने बताया कि मंदी के कारण आवासीय परियोजनाओं पर बुरा असर पड़ा है।
इसका कारण है डेवलपरों का दाम नहीं घटाने के प्रति अड़ियल रवैया। खरीदार प्रॉपर्टी की कीमतों में 25 से 30 फीसदी की गिरावट आने का इंतजार कर रहे हैं, जबकि पिछले दिनों कीमतों में जो गिरावट आई है वह इतनी अधिक नहीं है। इस वजह से खरीदार अब भी मकान खरीदने के पहले दाम और घटने के इंतजार में हैं।

Advertisement
First Published - March 16, 2009 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement