facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: 3 साल में 211% का रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, नोट करें तारीखइजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत! IRGC कमांडर के भी मारे जाने का दावा; ईरान ने कई देशों पर दागीं मिसाइलेंExplainer: अयातुल्ला अली खामेनेई — एक छोटे कमरे से ईरान के सबसे ताकतवर ‘सुप्रीम लीडर’ बनने की पूरी दास्तांअमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला: क्या आसमान छुएगी तेल की कीमत और थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याज

Delhi Weather: दिल्लीवालों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले छह-सात दिन ‘लू’ चलने के आसार नहीं

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 1:12 PM IST
Due to increase in global temperature India is also affected

Delhi Weather: दिल्ली में फिर से हल्की बारिश होने और बादल छाए रहने से तापमान के अधिक बढ़ने की संभावना नहीं है। अगले छह से सात दिन तक लू चलने के आसार भी नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

IMD के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में और 28 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में फिर बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में अगले छह से सात दिन में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। अप्रैल के अंत तक अधिकतम तापमान के गिरकर कम से कम 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।

IMD ने इस साल गर्मी के मौसम में देश के अधिकतर हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने और अधिक लू वाले दिन दर्ज किए जाने का अनुमान लगाया है। कुछ क्षेत्रों, खासकर पूर्वी भारत में अप्रैल की शुरुआत और मध्य अप्रैल में कई मौसम प्रणालियों के कारण आंधी चलने, ओलावृष्टि के साथ ही तापमान कम रहने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा था कि देश में अगले पांच दिन में लू चलने के आसार नहीं है।

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 11:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement