facebookmetapixel
Advertisement
Embassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफर

दिल्ली के कारोबारी लॉकडाउन के खिलाफ

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:31 PM IST

दिल्ली सरकार प्रदूषण की मार कम करने के लिए लॉकडाउन लगाने को तैयार है, लेकिन दिल्ली के कारोबारी सरकार के इस कदम के खिलाफ है। कारोबारियों को लॉकडाउन से खासकर शादियों के कारोबार पर मार पडऩे का खटका है। देव उठान के बाद अब शादियों की खरीदारी जोर पकडऩे वाली है। दीवाली पर अच्छा कारोबार होने से कारोबारियों को इस बार शादियों के कारोबार से काफी उम्मीदें हैं।
द बुलियन ऐंड ज्वैलर्स एसोसिएशन कूंचा महाजनी के चेयरमेन योगेश सिंघल ने बताया कि कोरोना की वजह से शादियों के कारोबार के पिछले दो सीजन खराब हो चुके है। अब इस साल सर्दियों में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। अगर प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लगता है, तो शादियों के लिए गहनों के कारोबार पर बुरा असर पडेगा। प्रदूषण रोकने के लिए लॉकडाउन ही जरूरी नहीं है। सरकार को दूसरे विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने कहा कि बडी मुश्किल से कारोबार पटरी पर आ रहा है। ऐसे में लॉकडाउन की खबर से कारोबारियों में डर का माहौल है। लॉकडाउन से शादियों की खरीद रुक सकती है। दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए बाहरी राज्यों के कारोबारी व ग्राहक खरीदारी करने आने से हिचक रहे हैं। लॉकडाउन से स्थानीय ग्राहकों से मिलने वाला कारोबार भी छिन सकता है।
चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के महासचिव व कपडा कारोबारी संजय भार्गव ने कहा कि शादियों का सीजन शुरू होने से बाजारों में खरीदारी का माहौल है। प्रदूषण बढऩे के बावजूद बाजारों में खूब ग्राहक आ रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन लगाना ठीक नहीं है, क्योंकि कोरोना की मार झेल चुके कारोबारियों की शादियों के सीजन से नुकसान की भरपाई प्रभावित होगी।

Advertisement
First Published - November 16, 2021 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement