facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

कोरोना का खौफ गायब

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:02 AM IST

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 10 दिवसीय गणेशोत्सव की धूम है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन होते कहीं दिख नहीं रहा है। जिसको देखते हुए महानगरपालिका ने सार्वजनिक मंडलों व विसर्जन स्थलों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। महानगरपालिका के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को विसर्जन के पांचवें दिन कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं की गई।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को उत्सव के पांचवें दिन शहर के विभिन्न हिस्सों में कुल 66,299 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया जिनमें से 34,299 प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम जलाशयों में किया गया। 

विगत शुक्रवार को गणेश उत्सव की शुरुआत के मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नागरिकों से कोरोना वायरस के खिलाफ कड़ा अभियान चलाने का अनुरोध किया था। कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगायी गई पाबंदियों के कारण 10 दिन तक चलने वाला गणेश उत्सव लगातार दूसरे साल सादगी से मनाया जा रहा है। बीएमसी ने इस बार भी गणेशोत्सव और आगे के त्योहारी सीजन के बाद मुंबई में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी की आशंका जताई है।

Advertisement
First Published - September 16, 2021 | 5:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement