facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान समझौते का दिख रहा असर, होर्मुज स्ट्रेट से भारत के लिए रवाना हुए उर्वरकों से लदे 4 जहाजब्रह्मोस मिसाइल का नया अवतार: वजन में हल्की और स्टेल्थ तकनीक से लैस, दुश्मनों के छूटेंगे पसीनेMeta की बड़ी डील: फिनटेक कंपनी CRED में लगाए 90 करोड़ डॉलर, कुणाल शाह बने व्हाट्सऐप के ग्लोबल हेडइन्फो एज का बड़ा दांव: 50 से अधिक AI और डीप-टेक स्टार्टअप्स में किया ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का निवेशब्रिटिश पीएम कीर स्टॉर्मर का भावुक इस्तीफा, क्या अधर में लटक जाएगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता?US ट्रेड डील पर पीयूष गोयल ने कहा: समय सीमा की चिंता अमेरिका की है, मुझे इसकी कोई फिक्र नहींआर्थिक मोर्चे पर झटका: मई में 7 महीने के निचले स्तर 0.5% पर आई भारत के 8 मुख्य सेक्टर्स की ग्रोथरिकॉर्ड उछाल: भारत में शुद्ध FDI 4 गुना बढ़कर $6.58 अरब के पार, विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसाUS-Iran Peace Deal: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस बोले- ईरान से बातचीत ने युद्ध खत्म करने की मजबूत नींव रखीअमेरिकी अर्थव्यवस्था के ‘धुरंधर’ और फेड के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पैन का निधन, 100 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मौद्रकीकरण के खिलाफ कांग्रेस

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:14 AM IST

सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की केंद्र सरकार की नयी योजना मौद्रकीकरण के खिलाफ हमला बोलते हुए कांग्रेस ने कहा है कि इसका सबसे बड़ा नुकसान उत्तर प्रदेश को होने जा रहा है जहां सड़कों, हवाई अड्डों, खेल के मैदानों से लेकर रेलवे स्टेशन और बिजली घरों को भी बेंचने की तैयारी है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में संवाददाताओं से कहा कि कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने 20 विभागों की सरकारी संपत्तियों को निजी घरानों को देने का एलान किया है जिनमें से छह विभागों की बड़ी संपत्तियां तो अकेले उत्तर प्रदेश में है। उन्होंने कहा कि निजीकरण की इस योजना का सबसे बड़ा घाटा उत्तर प्रदेश जैसे राज्य को उठाना पड़ेगा जहां को आठ राष्ट्रीय राजमार्गा, कई खेल के मैदान, रेलवे स्टेशन और बिजली घरों की बिक्री की जानी है।
उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को अपने पसंदीदा उद्यमियों के हवाले करने पर अमादा इस सरकार ने लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी की कीमत महज 500 करोड़ लगायी है। साथ ही स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का भी निजीकरण किया जा रहा है जिसका बड़ा सेंटर लखनऊ में भी है। उन्होंने कहा कि आगरा भाइपास, भरतपुर, प्रयागराज से वाराणसी जैसे कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग निजीकरण की सूची में रखे गए हैं। भारत फाइबर नेटवर्क व भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के पूरे उत्तर प्रदेश के नेटवर्क को भी निजीकरण की सूची में रखा गया है।

माकन ने सवाल उठाया कि यह बेची जाने वाली जमीनें राज्य सरकार ने अधिग्रहण कर केंद्र सरकार को दिया है, तो क्या इसकी बिक्री से पहले राज्य सरकार से पूछा गया? उन्होंने कहा कि इसकी बिक्री से जो पैसा आएगा क्या उसको राज्य सरकारों की भी कोई भागीदारी होगी। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी ने इसके लिए वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है जोकि रूपरेखा तैयार करेगी और उसी के आधार पर पूरे देश में लड़ाई लड़ी जाएगी।
उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी सरकार बिकने वाली स पत्तियों को खरीदेगी और रोजगार की रक्षा करेगी। माकन ने बताया कि छतीसगढ में बेची जाने वाली मिलों की यूनियन इस बिक्री के खिलाफ है।

Advertisement
First Published - September 8, 2021 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement