facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने लॉन्च किए ‘Max for Seniors’ और ‘Max for Her’ अकाउंट्स, जानें क्या हैं इसके फायदेहाईवे बनाने की रफ्तार क्यों पड़ गई धीमी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहएनर्जी सेक्टर में आएगा ₹524 लाख करोड़ का निवेश, भारत की 5 इन कंपनियों को हो सकता है बड़ा फायदाITC, Godfrey Phillips या VST Industries… Q1 नतीजों के बाद किस सिगरेट कंपनी का शेयर खरीदें?Ather Energy ने बनाया नया रिकॉर्ड! घाटा घटा, शेयर 18% उछला, ब्रोकरेज ने दिया बड़ा टारगेटE20 पेट्रोल से बढ़ीं गाड़ियों की दिक्कतें? SIAM ने सरकार को किया अलर्टFII की बिकवाली पर भारी पड़े घरेलू निवेशक, 166 अरब डॉलर का लगाया दांवTRAI New MyCall App: अब कॉल ड्रॉप से मिलेगी छुट्टी, जानिए कैसे काम करेगा नया ऐपचीनी के बढ़ते भाव एथेनॉल की कीमतों पर डालेंगे असर, पेट्रोल ब्लेंडिंग पर कैसे हो सकता है असर?LIC Share Crash: सरकार ने शुरू किया OFS, 8% टूटे शेयर; खरीदने का मौका या बढ़ेगा जोखिम?

मध्य प्रदेश में उद्योगों से छिन सकती है रियायत

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 9:59 PM IST

मंदी के समय में पूंजी की कमी के कारण उद्योगों की विकास दर धीमी हो गई है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश सरकार 31 मार्च से उद्योगों को दी जा रही कर छूट वापस लेने की योजना बना रही है।
जिन कंपनियों को राज्य में विस्तार करना है या फिर जिन्होंने राज्य में निवेश करने की घोषणा की हैं, उन्हें 31 मार्च से पहले ही काम शुरू करने के  लिए कहा गया है।
अगर कंपनियां 31 मार्च से पहले उत्पादन शुरू कर देती हैं तो ही उन्हें औद्योगिक नीति 2004 के तहत करों में छूट दी जाएगी वरना नहीं। इसके बाद सरकार नई नीति के अनुसार ही कंपनियों को कर रियायत देगी। हालांकि यह नीति जुलाई से पहले तो नहीं बन पाएगी।
हालांकि मंदी के कारण कई कंपनियों ने अपने विस्तार की योजनाएं टाल दी हैं। एक प्रवक्ता ने बताया, ‘पहले कई कंपनियां राज्य में विस्तार कर रही थीं या फिर नई परियोजनाएं शुरू कर रही थी।
अब कंपनियां बाजार में उत्पादों की मांग कम और नकदी की कमी के कारण योजनाएं टाल रही हैं या फिर रद्द कर रही हैं। ऐसे में एमपी ट्राइफैक के साथ पंजीकृत कंपनियों के लिए पूंजी की कमी के कारण 31 मार्च से पहले काम शुरू करना काफी मुश्किल होगा।’

Advertisement
First Published - March 29, 2009 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement