facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

नोएडा में डेटा सेंटर बनाएंगी कंपनियां

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:26 AM IST

देश का आईटी केंद्र बनते जा रहे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सिंगापुर की कंपनियों ने डेटा सेंटर सहित कई क्षेत्रों में निवेश की इच्छा जताई है। सिंगापुर की एसटी टेलीमीडिया ग्लोबल डेटा सेंटर (एसटीटी जीडीसी) इंडिया ने नोएडा में एक ग्रीनफील्ड डेटा सेंटर कैंपस बनाने की पहल की है।

आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सिंगापुर की कई कंपनियों ने इंट्रीग्रेटेड टाउनशिप, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है। इसके साथ ही अमेरिका, जापान तथा कोरिया की बड़ी कंपनियां भी नोएडा में आईटी इंडस्ट्री से संबधित पाने प्रोजेक्ट लगाने में तेजी दिखा रही हैं।

अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट और जापान की कंपनी एनटीटी ने भी नोएडा में डेटा सेंटर बनाने के लिए जमीन भी ली है। हीरानंदानी ग्रुप सहित कई अन्य भारतीय कंपनियों ने नोएडा में डेटा सेंटर पार्क की स्थापना करने का फैसला किया है।

अधिकारियों के अनुसार सिंगापुर की कंपनी ने 600 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ 18 मेगावॉट की आईटी क्षमता के साथ डेटा सेंटर कैंपस बनाने का प्रस्ताव दिया है।

डेटा सेंटर कैंपस बनाने के लिए सिंगापुर की कंपनी ने नोएडा में लगभग 3 एकड़ के एक प्लॉट को चिह्नित है। दूसरे चरण में 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश के साथ 36 मेगावॉट क्षमता का आईटी लोड डाटा सेंटर स्थापित किया जा सकेगा। दूसरा चरण पूरा होने के बाद प्रोजेक्ट में लगभग 1100 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है और इससे 80 लोगों को प्रत्यक्ष और लगभग 1,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

Advertisement
First Published - October 7, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement