facebookmetapixel
Advertisement
होर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चालराम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपर

सीपत को पानी देने के लिए छत्तीसगढ़ हुआ तैयार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:43 PM IST

नेशनल थर्मल पॉवर कारपोरेशन (एनटीपीसी) के सीपत संयंत्र के लिए छत्तीसगढ़ सरकार पानी मुहैया करने के लिए तैयार हो गई है।


संयंत्र में अब जल्द ही बिजली उत्पादन फिर से बहाल होने की उम्मीद है। इससे पहले देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के साथ विवाद होने के बाद राज्य सरकार ने सीपत को पानी की आपूर्ति रोक दी थी।


राज्य सरकार कंपनी से स्थानीय लोगों को रोजगार देने और उत्पादित बिजली में हिस्सेदारी देने की मांग कर रही थी।सीपत बिजली प्लांट की पहली 500 मेगावाट की इकाई के करीब 15 दिनों तक चले प्रयोगिक तौर पर चलते के बाद राज्य सरकार द्वारा हसदेव नहर से पानी की आपूर्ति रोक देने के बाद संयंत्र पिछले एक महीने से बंद पड़ा है।


इसके बाद एनटीपीसी ने इस इकाई को चालू करने के कार्यक्रम को टाल दिया जबकि अभी तक वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो जाना चाहिए था। सीपत परियोजना की कुल लागत 12,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। राज्य सरकार ने परियोजना से प्रभावित करीब 3,000 लोगों के लिए रोजगार की मुहैया कराने और कुल उत्पादित बिजली में से 7.5 प्रतिशत बिजली उसे दिए जाने की मांग की थी।


इसके साथ ही संयंत्र से उत्पादित बिजली के 30 प्रतिशत को खरीदने का प्रथम अधिकार भी मांगा गया है। एनटीपीसी प्रशासन द्वारा इन मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संयंत्र को पानी की आपूर्ति रोक दी। हालांकि राज्य सरकार भी जल्द से जल्द किसी नतीजे पर पहुंचना चाहती थी।


राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह और बिजली राज्य मंत्री जयराम रमेश के बीच हुई एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान हालांकि दोनों पक्ष के बीच सहमति बन गई और अब राज्य सरकार पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए तैयार है।


राज्य के जल संसाधन मंत्री हेमचंद यादव ने बताया कि जब तक महानदी से पानी लाने के लिए फिजीबिलिटी रिपोर्ट तैयार नहीं हो जाती है तब तक राज्य सरकार औद्योगिक कोटे से पानी की आपूर्ति करेगी। केन्द्रीय जल आयोग 90 दिन के भीतर सर्वेक्षण और रिपोर्ट तैयार करने का काम पूरा कर लेगा। इसके बाद कोई अंतिम फैसला किया जाएगा।

Advertisement
First Published - April 21, 2008 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement