facebookmetapixel
Advertisement
ओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर दो महीने के निचले स्तर के करीब रुपया, डॉलर के मुकाबले 96.57 के स्तर पर फिसला

छत्तीसगढ़ रद कर सकता है खनन लाइसेंस

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:34 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने गुरुवार को कहा कि सरकार उन कंपनियों की लीज खत्म करने में जरा भी संकोच नहीं करेगी, जो राज्य में खनन संयंत्र लगाने में कोताही बरत रहे हैं।


रमन सिंह ने विधानसभा में बताया कि अगर निवेशक दो साल के अंदर या फिर समझौते के तहत निर्धारित समय तक खनन परियोजना पर काम शुरू नहीं करते हैं, तो राज्य सरकार बिना समय गंवाए उनके लीज को निरस्त करने की स्वीकृति प्रदान कर देगी।


हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इसके लिए राज्य सरकार ने कितनी कंपनियों की सूची तैयार की है। हालांकि 222 प्रस्ताव अब तक लंबित हैं। रमन सिंह ने बताया कि राज्य सरकार निवेश को लेकर सजग है।


 इस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है कि कंपनियां कहीं नियमों का उल्लंघन तो नहीं कर रही हैं या फिर लाइसेंस मिलने बाद संयंत्र स्थापित करने में रुचि नहीं ले रही हैं।


सिंह ने बताया कि आठ कंपनियों को फिलहाल राज्य में 12 कोल ब्लॉक आबंटित किए गए हैं। हालांकि कंपनियां कुछ अड़चनों की वजह से काम शुरू नहीं कर पा रही हैं, जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।


 उद्योग मंत्रालय से मिली सूचना के मुताबिक, छत्तीसगढ़ लगातार दूसरे साल निवेश को आकर्षित करने में पहले स्थान पर रहा है।
   



 

Advertisement
First Published - March 14, 2008 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement