facebookmetapixel
Advertisement
Advit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाहGold, Silver Price Today: सोना ₹2093 पड़ा कमजोर, चांदी ₹2.30 लाख के नीचे फिसलीकौन हैं कुणाल शाह? CRED के फाउंडर से WhatsApp के ग्लोबल हेड बनने तक का सफरकतर के गैस प्लांट में भयंकर विस्फोट! 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 66 घायल

हवाई नौकरी के लिए शुरू हुई लड़ाई

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 12:07 AM IST

नौकरी से हटाये गए जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने कंपनी के इस निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया।


अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और जेट एयरवेज के कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने नरेश गोयल और किंगफिशर के मालिक विजय माल्या के खिलाफ नारेबाजी की। इस नारेबाजी की वजह से जेट एयरवेज के काउंटर पर काम काफी देर तक बाधित रहा।

दूसरी ओर जेट एयरवेज ने महंगाई को इसका कारण बताते हुए कहा है कि अगर सरकार हवाई ईंधन की कीमतों में कमी कर दे तो वह निकाले गए कर्मचारियों को वापस बुलाने को तैयार है।

जेट एयरवेज के कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) कार्यकर्ताओं को लेकर इसके नेता नितिन सरदेसाई जेट एयरलाइंस प्रमुख नरेश गोयल से मिलने उनके दफ्तर पहुंचे, लेकिन इन लोगों से इस मुद्दे में बात न करते हुए गोयल ने कहा कि वह एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से 48 घंटे के अंदर मुलाकात करेंगे।

गौरतलब है कि जेट एयरवेज के करीब 1900 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिये जाने के फैसले पर राज ठाकरे ने एयरलाइंस को धमकी दी है कि अगर बर्खास्त किये गए कर्मचारियों को वापस काम पर नहीं बुलाया गया तो मुंबई और महाराष्ट्र से इस विमानन कंपनी का एक भी विमान उडान नहीं भर पायेगा। बर्खास्त किये गए कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें किसी भी हाल में काम चाहिए।

जेट एयरवेज की बर्खास्त कर्मचारी साइना कहती है कि यह तो पूरी तरह से हिटलरशाही है कि जब मन में आया काम पर रखा और जब चाहा तो निकाल दिया। इस तरह का निर्णय हम सहन नहीं करेंगे चाहे हमें किसी भी हद तक जाना पड़े। दूसरे बर्खास्त कर्मचारी निमेश का कहना है कि बर्खास्त किये गये कर्मचारियों में अधिकांश प्रोबेशनर और ट्रेनीज है जिनमें से अधिकांश की यह पहली नौकरी है।

उनका कहना है कि हममें से ज्यादातर कर्मचारी संपन्न परिवारों से नहीं हैं। कई लोगों ने तो उधार ले कर पढ़ाई की है और नौकरी के शुरुआती दिनों में ही बर्खास्तगी से हमारा घर कैसे चलेगा। जेट एयरवेज ने एटीएफ की कीमतों में वृध्दि को कर्मचारियों की छटनी की वजह बता कर गेंद सरकार के पाले में फेंकने की कोशिश की है।

मामले को राजनीतिक रंग पकडते देख पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने जेट एयरवेज द्वारा गुरुवार को कर्मचारियों की बर्खास्तगी की आलोचना करते हुए कहा कि यह निर्णय गलत समय पर लिया गया है। देवड़ा ने फिलहाल तेल की कीमतों में किसी तरह की कटौती से भी इंकार कर दिया है।

गौरतलब है कि भारतीय विमानन क्षेत्र को 2007-08 में 4000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का घाटा हुआ है और अब तक यह क्षेत्र लगभग 6000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के घाटे पर पहुंच गया है। इस घाटे की मुख्य वजह एटीएफ की कीमतों हुई बेतहाशा वृध्दि को माना जा रहा है।

Advertisement
First Published - October 16, 2008 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement