facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

एक संस्थान जो है सीए की खान

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:02 PM IST

आर्थिक तरक्की के साथ टैक्स का जंजाल भी जटिल होता जा रहा है।
छोटी-बड़ी कंपनियों, कारोबारियों से लेकर समाज के हर व्यक्ति के लिए टैक्स प्लानिंग आज की जरूरत बन गई है, लेकिन इसे समझाने वाले अच्छे चार्टर्ड अकाउंटेंटों (सीए) की समाज में कमी है, जिसकी मुख्य वजह सीए की पढ़ाई के लिए सही व्यवस्था का अभाव है।
इसीलिए मारवाड़ी समाज के राजस्थान विद्यार्थी गृह ने सीए की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने का निश्चय किया है। मुंबई में सीए की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा देने वाले राजस्थान विद्याथी गृह के न्यासी रामस्वरूप गाडिया ने बताया कि छात्रावास का विस्तार दो चरणों में किया जाएगा। इसमें 18 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
पहले चरण में पांच मंजिल तक कुल 43000 वर्ग फुट के निर्माण में 10 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है जबकि 6 से 10 मंजिल तक में 30,000 वर्ग फुट के निर्माण में लगभग 8 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गाडिया के अनुसार राजस्थान विद्यार्थी गृह में एक साल की फीस सिर्फ 16 हजार रुपये ली जाती है जबकि दूसरे संस्थानों में सीए के लिए सालाना फीस 1 लाख रुपये के आसपास है।
विद्यार्थियों से फीस के रुप में लिया गया पैसा भी उनकी ही सुविधाओं पर खर्च किया जाता है। मुंबई में जितने भी नामी सीए हैं, उनमें ज्यादातर इस संस्था के विद्यार्थी रह चुके हैं। नए छात्रावास का निर्माण 12 मार्च से शुरू हो चुका है। संस्था के न्यासी निर्मल झुनझुनवाला कहते हैं कि 1964 में राजस्थानी विद्यार्थियों के लिए इसे शुरू किया गया था।
अभी इस छात्रावास में करीब 300 छात्र हैं। छात्रावास का विस्तार करने पर छात्रों की संख्या 750 हो जाएगी।  हर साल यहां से 100 से अधिक सीए की परीक्षा पास करके निकलते हैं। झुनझुनवाला के अनुसार अभी तक यहां से 6 हजार सीए निकले हैं। सबसे मुश्किल मानी जाने वाली इस परीक्षा में छात्रावास का रिजल्ट 70 फीसदी रहा है।
सीए की तैयारी कराने वाले राजस्थान गृह का होगा 2 चरणों में विस्तार
अभी तक इस मारवाड़ी संस्थान से लगभग 6 हजार सीए निकल चुके हैं
1964 में राजस्थानी छात्रों को सीए की तैयारी कराने के लिए शुरू किया गया था

Advertisement
First Published - March 14, 2009 | 12:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement