facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजामMSME को अब पैसे के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार? नया कानून बदलेगा नियमसहकारी समितियों के लिए बदलेंगे नियम! NCDC को मिल सकती हैं नई ताकतेंचीन-पाकिस्तान सीमा के पास Solar-Wind प्रोजेक्ट पर रोक! सरकार ने बनाए नए नियमदवाओं की MRP पर लग सकती है नई लगाम, सरकार जांच रही ट्रेड मार्जिन का फॉर्मूलाIndia Investment: वैश्विक तनाव के बीच भारत में ₹26.75 लाख करोड़ निवेश का ऐलान, 56% पैसा IT और AI सेक्टर मेंSignature Global का बड़ा दांव! Delhi-NCR से बाहर 150 एकड़ तक की जमीन पर नजर, ₹15,000 करोड़ के लॉन्च का प्लान

यूपी में विकसित किए जाएंगे 550 पर्यटक स्थल

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 3:11 AM IST

उत्तर प्रदेश में धार्मिक व ऐतिहासिक रूप से मशहूर 550 जगहों को नए पर्यटन स्थलों के तौर पर विकसित किया जाएगा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को एक बार फिर से पर्यटकों की आमद बढऩे की उम्मीद है।

प्रमुख सचिव पर्यटन, मुकेश कुमार मेश्राम के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पर्यटन विभाग ने लगभग 550 ऐसे स्थल चिह्नित किए हैं जो किसी न किसी कारण से महत्त्वपूर्ण हैं। इन स्थलों पर मेले लगते हैं और ये धार्मिक-ऐतिहासिक रूप से महत्त्वपूर्ण है।  इन सभी स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि धार्मिक ऐतिहासिक रूप से प्रत्येक जिले में कुछ ऐसे स्थल होते हैं, जहां की अपनी मान्यताएं हैं। ऐसे में प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्येक विधानसभा में एक-एक पर्यटन के केंद्र चिह्नित करने के लिए विधायकों से कहा गया है। इसके बाद प्रदेश सरकार राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में इन पर्यटन केंद्रों को विकसित कर यहां पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे लोग अपने जिले और अपने विधानसभा में भी पर्यटन के इन केंद्रों का आनंद ले सकेंगे।मेश्राम ने कहा कि सरकार राज्य में 12 सर्किट विकसित करेगी।

Advertisement
First Published - June 29, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement