facebookmetapixel
Advertisement
Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैन

फॉक्सकॉन हॉस्टल में विषाक्त भोजन खाने से 159 मजदूर अस्पताल में भर्ती

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:46 PM IST

तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर स्थित आईफोन असेंबली फर्म फॉक्सकॉन के हॉस्टल में फूड प्वाइजनिंग के शिकार होने के बाद करीब 159 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि स्थिति पर नजर रखने के लिए कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को शामिल कर एक समिति का गठन किया गया है।
समिति और प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे करीब 92 मजदूरों को हिरासत में ले लिया गया है। रविवार को 1 मरीज को छोड़कर बाकी सभी 158 लोगों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। हॉस्टल का किचन बंद कर दिया गया था और रहने व खाने की व्यवस्था कनरे वाले ठेकेदार या कंपनी के खिलाफ कार्यवाई प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
इस इकाई की महिला कर्मचारियों ने शनिवार को चेन्नई बेंगलूरु राजमार्ग करीब 16 घंटे तक अवरुद्ध कर रखा, जब यह सूचना आई कि प्रभावित 256 कर्मचारियों में से कुछ की मौत हो गई है। मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक करीब 92 लोगों को राजमार्ग बाधित करने के आरोप में शनिवार को हिरासत में लिया गया है।  तिरुवल्लुवर के जिलाधिकारी अल्बी जॉन ने कहा, ‘हमने पहले दिन ही किचन बंद कर दिया और खाना व जलापूर्ति बाहर से की गई। मेडिकल कैंप में करीब 260 लोगों को लक्षण दिखे। अब केवल एक व्यक्ति अस्पताल में है। ठेके की एक एजेंसी खाने पर रिहाइश का प्रबंधन देख रही थी। हमने आगे की कार्रवाई के लिए समिति का गठन किया है और उसकी रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’ अपने गृह देश ताइवान में फॉक्सकॉन को होन हाई नाम से जाना जाता है, जिसकी यूनिट में करीब 5,000 से 7,00 कर्मचारी हैं। जॉन ने कहा कि भोजन के बारे में प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद हम उचित कार्रवाई करेंगे। फॉक्सकॉन के अधिकारियों से इस मसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

Advertisement
First Published - December 19, 2021 | 11:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement