मल्टीमीडिया

Video: विदेश में फ्रेंच फ्राइज खाएंगे, तो वो होगा ‘Made-In-India’, कैसे गुजरात, यूपी कर रहे चमत्कार

भारत दक्षिण पूर्व एशिया, मध्य पूर्व, जापान और ताइवान जैसे पूर्वी एशियाई देशों को फ्रेंच फ्राइज़ एक्सपोर्ट करता है।

Published by
निमिष कुमार   
Last Updated- March 04, 2025 | 6:54 PM IST

आप विदेश जाएं और फ्रेंच फ्राइस का आर्डर दें, तो संभव हो कि वो Made-In-India हो। गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश भी फ्रेंच फ्राइज़ करेगा एक्सपोर्ट। विश्व के फ्रेंच फ्राइज बाजार में भारत प्रमुख एक्सपोर्टर के रूप में अपनी पहचान बना रहा है और अब इस फ्रेंच फ्राइज बाजार में गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश भी कदम रखने को तैयार है। बिजनौर में रविवार को फ्रेंच फ्राइज़ प्लांट की नींव रखी गई। ये प्लांट बेल्जियम के एग्रिस्टो और भारत के वेव ग्रुप का ज्वाइंट वेंचर है। 750 करोड़ रुपये के निवेश से बना ये प्लांट सालाना 80,000 टन फ्रेंच फ्राइज़ का उत्पादन करेगा, जिसमें से 70% माल एक्सपोर्ट होगा।

देखें सारे वीडियो – बिजनेस स्टैंडर्ड मल्टीमीडिया – https://hindi.business-standard.com/multimedia/video

First Published : March 4, 2025 | 6:54 PM IST