facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026, Day 1: भारत मंडपम में आज जुटेंगे देश के बड़े नेता, भविष्य की रणनीति पर करेंगे व्यापक चर्चाStock Market Today: GIFT निफ्टी में कमजोरी, एशियाई बाजार मिले-जुले; BS Manthan आज से शुरूWeather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी; जानें मौसम का हालStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानिए कहां बन सकता है मुनाफे का मौकाएशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन, 25 सत्र और 40 नेता: बिजनेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चा

Aadhaar Card Verification: फर्जी तो नहीं आपके किराएदार या हाउस हेल्प की आधार आईडी? ऐसे कर सकते हैं पता

Advertisement

Aadhaar Verification: अपने घर में किसी को किराए पर रखने जा रहे हैं या किसी को नौकरी देने वाले हैं, तो उसका आधार नंबर वेरिफाई करना बेहद जरूरी है।

Last Updated- May 12, 2025 | 2:24 PM IST
Representative Image

Aadhaar Card Verification: आज के समय में आधार कार्ड देश में सबसे अहम पहचान पत्र बन चुका है। यह आईडी प्रूफ के तौर पर हर जगह मान्य होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर 12 अंकों वाला नंबर आधार नहीं होता? जी हां, हाल के दिनों में फर्जी आधार कार्ड के कई मामले सामने आए हैं, जिनका इस्तेमाल गलत उद्देश्यों के लिए किया गया।

इसीलिए अगर आप अपने घर में किसी को किराए पर रखने जा रहे हैं या किसी को नौकरी देने वाले हैं, तो उसका आधार नंबर वेरिफाई करना बेहद जरूरी है। बिना जांच के किसी भी दस्तावेज को सही मान लेना जोखिम भरा हो सकता है।

कई बार देखा गया है कि लोग कागज पर छपे फर्जी आधार कार्ड बनवा लेते हैं, लेकिन असली और नकली की पहचान UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है। वहां आप आसानी से आधार नंबर डालकर वेरिफिकेशन कर सकते हैं कि वह असली है या नहीं।

यह छोटा सा कदम आपको बड़ी परेशानी से बचा सकता है और सुरक्षा की दृष्टि से भी यह जरूरी है।

यह भी पढ़ें: रजिस्टर्ड नंबर पर नहीं आ रहा Aadhaar OTP? ये हो सकती है वजह, जानें आसान समाधान

फ्री में कर सकते हैं आधार नंबर की वेरिफिकेशन, UIDAI देता है ये सुविधा

अगर आपके पास किसी का आधार नंबर है और आप जानना चाहते हैं कि वो नंबर असली है या नहीं, तो इसके लिए UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) एक बेहद आसान और फ्री सुविधा देता है। इससे आप किसी भी आधार नंबर को वेरिफाई कर सकते हैं। इसमें कोई शुल्क नहीं लगता और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है।

UIDAI वेबसाइट से ऐसे करें वेरिफिकेशन:

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं।
  • यहां अपनी भाषा चुनें और फिर ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाएं।
  • ‘Aadhaar Services’ में जाकर ‘Verify Aadhaar Number’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब नए खुले पेज पर 12 अंकों का आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें।
  • इसके बाद ‘Verify’ पर क्लिक करें।

यदि डाला गया नंबर असली है और वह डिएक्टिवेट नहीं हुआ है, तो वेबसाइट पर उसका स्टेटस दिखाई देगा। इससे आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आधार नंबर वैध है।

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card Validity: क्या आधार कार्ड की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानिए UIDAI का जवाब

mAadhaar ऐप से भी कर सकते हैं वेरिफिकेशन:

  • UIDAI की तरफ से जारी mAadhaar ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें।
  • ऐप में आपको दो विकल्प मिलेंगे:
    1. आधार वेरिफाई: इसमें आप सीधे आधार नंबर डालकर वेरिफिकेशन कर सकते हैं।
    2. QR कोड स्कैनर: आधार कार्ड पर मौजूद QR कोड को स्कैन कर यह पता लगाया जा सकता है कि आधार असली है या नहीं।

इसके अलावा आप ‘Aadhaar QR Scanner’ नाम का ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे QR कोड के जरिए आधार कार्ड की वैधता चेक की जा सकती है।

यह सुविधा क्यों है जरूरी?

आज के समय में आधार कार्ड की डुप्लिकेशन और फर्जीवाड़े की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर आपको कोई आधार नंबर दिया गया है, तो यह जांचना जरूरी है कि वह असली है या नहीं। UIDAI की यह फ्री सर्विस इसी उद्देश्य से शुरू की गई है ताकि नागरिक खुद वेरिफिकेशन कर सकें।

UIDAI ने लॉन्च किया अपडेटेड आधार ऐप, मोबाइल से कहीं भी कर सकेंगे पहचान

अब आधार कार्ड की वेरिफिकेशन प्रक्रिया और भी आसान हो गई है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने एक नया अपडेटेड आधार ऐप पेश किया है, जिसमें चेहरे की पहचान (Face ID authentication) के जरिए वेरिफिकेशन की सुविधा दी गई है। इसके तहत अब लोगों को अपने साथ फिजिकल आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी रखने की जरूरत नहीं है।

सरकार ने इस नई सुविधा को लागू कर डिजिटल पहचान प्रणाली में एक नया मुकाम तय कर दिया था। इस अपग्रेडेड ऐप की मदद से आधार यूजर कहीं भी और कभी भी सिर्फ चेहरे की स्कैनिंग से अपनी पहचान सत्यापित कर सकते थे। यानी स्मार्टफोन से फेस स्कैन करने मात्र से आपकी पहचान हो जाती है।

यह बदलाव UIDAI द्वारा डिजिटल इंडिया के विज़न को आगे बढ़ाने के तहत किया गया था, जिससे दस्तावेज़ों की भौतिक कॉपी की अनिवार्यता समाप्त हो गई थी और पहचान की प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और डिजिटल हो गई थी।

Advertisement
First Published - May 12, 2025 | 2:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement