facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान वार्ता, क्रूड ऑयल और RBI डिविडेंड का रहेगा असर, पर क्या इस हफ्ते शेयर बाजार में दिखेगी तेजी?Upcoming IPOs This Week: इस हफ्ते ये 3 IPO कराएंगे कमाई, तीन कंपनियों की होगी लिस्टिंग भीनिवेशकों की बल्ले-बल्ले! ऑटो सेक्टर की यह मशहूर कंपनी देगी ₹150 का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेतेल बाजार में हलचल! ब्रोकरेज ने CPCL, MRPL के शेयरों पर क्यों दी BUY रेटिंग?टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹74,000 करोड़ की बढ़त, Reliance सबसे बड़ी विनरLIC मुनाफा कमाने वाली टॉप फाइनेंशियल कंपनी, कॉरपोरेट सेक्टर में Vi नंबर-1क्या अब रुपये आधारित निवेश का समय? 5 प्वाइंट में समझेंट्रंप का दावा: ईरान समझौता लगभग तय, जल्द खुल सकता है होर्मुज स्ट्रेटअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी को दिया व्हाइट हाउस आने का न्योताCorporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मत

रजिस्टर्ड नंबर पर नहीं आ रहा Aadhaar OTP? ये हो सकती है वजह, जानें आसान समाधान

Advertisement

Aadhaar KYC Update: अगर नंबर बदल गया है या बंद हो गया है, तो आपको अपना नया मोबाइल नंबर आधार में अपडेट करवाना होगा।

Last Updated- April 17, 2025 | 9:41 AM IST
Aadhaar
Representative Image

Aadhaar Card Update: अगर आपके मोबाइल पर आधार कार्ड से जुड़ा OTP नहीं आ रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह समस्या कई लोगों को होती है और इसका हल भी आसान है।

आधार कार्ड आज के समय में एक बेहद जरूरी दस्तावेज बन चुका है। सरकारी और प्राइवेट दोनों ही सेक्टर में इसका इस्तेमाल पहचान और पते के प्रमाण के तौर पर होता है। जब भी आप आधार से जुड़ा कोई काम करते हैं—जैसे ई-केवाईसी (e-KYC), पते में बदलाव या किसी सेवा का वेरिफिकेशन—तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि OTP आने में देरी हो जाती है या फिर आता ही नहीं। 

आइए, जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हो सकता है…

OTP क्यों नहीं आता?

अगर आपके मोबाइल पर OTP नहीं आ रहा है, तो इसकी एक वजह यह हो सकती है कि आपने जो नंबर आधार में रजिस्टर्ड कराया था, वह अब बंद हो गया है। या फिर आपने नया मोबाइल नंबर ले लिया है, लेकिन उसे अभी तक आधार में अपडेट नहीं करवाया है।

इसका समाधान यह है कि सबसे पहले यह चेक करें कि आधार में जो नंबर रजिस्टर्ड है, वह अभी भी चालू है या नहीं। अगर नंबर बदल गया है या बंद हो गया है, तो आपको अपना नया मोबाइल नंबर आधार में अपडेट करवाना होगा। तभी आपको OTP मिलना शुरू होगा और आधार से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं ठीक से काम करेंगी।

कैसे अपडेट करें मोबाइल नंबर?

  1. नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएं।
  2. आप चाहें तो कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर भी जा सकते हैं।
  3. वहां आधार अपडेट/सुधार फॉर्म भरें।
  4. अपने आधार नंबर और नया मोबाइल नंबर दें।
  5. इसके बाद आपका मोबाइल नंबर रिकॉर्ड में अपडेट कर दिया जाएगा।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना है? जानिए आसान तरीका

अगर आपने आधार सेंटर पर फॉर्म जमा कर दिया है, तो अगला स्टेप है बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन। इसमें आपकी फिंगरप्रिंट स्कैनिंग, आंखों की स्कैनिंग और फोटो क्लिक की जाती है। यह प्रक्रिया पोस्ट ऑफिस में भी कराई जा सकती है, जो कि एक वैकल्पिक विकल्प है।

अगर आप सिर्फ मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसके लिए ₹50 शुल्क देना होता है।

क्या होता है आधार सेंटर पर?

  • सेवा केंद्र पर मौजूद अधिकारी आपका बायोमेट्रिक डेटा लेते हैं
  • इसके बाद आपको एक URN (Update Request Number) मिलता है
  • आपका मोबाइल नंबर कुछ दिनों में आपके Aadhaar Card से लिंक हो जाता है

कैसे चेक करें अपडेट का स्टेटस?

  1. UIDAI की वेबसाइट पर जाएं
  2. URN और आधार नंबर के साथ कैप्चा कोड भरें
  3. ‘Check Status’ पर क्लिक करें
  4. अपडेट सफल होने पर आपको दिख जाएगा कि आपका नया मोबाइल नंबर लिंक हो गया है

कितना समय लगता है?

  • आमतौर पर 5 से 7 दिन लगते हैं
  • कुछ मामलों में यह 90 दिन तक भी जा सकता है
  • इसलिए समय-समय पर स्टेटस जरूर चेक करते रहें

डिस्क्लेमर: आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट और दिशानिर्देशों पर आधारित है। अपडेट प्रक्रिया में बदलाव संभव है, इसलिए किसी भी अपडेट से पहले UIDAI की वेबसाइट या नजदीकी आधार सेवा केंद्र से पुष्टि जरूर करें।

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement