facebookmetapixel
Advertisement
Q1 Results: विप्रो की ग्रोथ सुस्त, टेक महिंद्रा का मुनाफा 28% बढ़ा; जियो फाइनैंशियल, BHEL और पीरामल फाइनैंस ने दिखाया दमER&D सेक्टर में LTTS का दमदार प्रदर्शन, KPIT की चेतावनी और Tata Elxsi के मार्जिन पर दबावमोबाइल PLI 2.0 और सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी, डिक्सन और अंबर एंटरप्राइजेज को सबसे ज्यादा फायदा संभवबाजार नियामक सेबी ने नियमों में ढील दी, SIF डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ने की उम्मीददेश में 2030 तक होंगे 2.1 करोड़ से ज्यादा गिग वर्कर, हर साल बनेंगे लाखों रोजगार अवसरफर्राटा भर रहा देश का टूरिज्म सेक्टर, 2036 तक GDP में होगी 7% हिस्सेदारी; 6.35 करोड़ रोजगार सृजित होंगेपश्चिम एशिया तनाव से बढ़ा कच्चा तेल, FPI की भारतीय शेयरों में बिकवाली तेज; ₹7,443 करोड़ के बेचे शेयरसॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहनों के दौर में बदली ऑटो इंडस्ट्री की भर्ती, AI और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपर्ट्स की बढ़ी मांगकेंद्र ने राज्यों के साथ मिलकर बनाई योजना, 189 अरब डॉलर के आयात का तैयार होगा विकल्पजापान की 200+ कंपनियों के CEO अगस्त में आएंगे यूपी, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन हाइड्रोजन तक निवेश पर फोकस

Aadhaar Card Validity: क्या आधार कार्ड की भी होती है एक्सपायरी डेट? जानिए UIDAI का जवाब

Advertisement

UIDAI के मुताबिक, आम तौर पर आधार कार्ड को बार-बार अपडेट कराने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, बच्चों के आधार कार्ड में कुछ निश्चित उम्र पर जानकारी अपडेट कराना जरूरी होता है।

Last Updated- March 24, 2025 | 11:13 AM IST
Aadhaar
Representative image

Aadhaar Card Validity: आधार कार्ड आज हर भारतीय के लिए एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इसका इस्तेमाल पहचान प्रमाण के साथ-साथ बैंकिंग, मोबाइल सिम, सरकारी योजनाओं और इनकम टैक्स फाइल करने जैसे कामों में भी होता है।

हालांकि, कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या आधार कार्ड की कोई वैधता होती है? क्या यह कुछ सालों बाद एक्सपायर हो सकता है?

इसको लेकर यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने साफ किया है कि आधार कार्ड की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। यह एक लाइफटाइम डॉक्यूमेंट है और जीवनभर वैध रहता है।

UIDAI के मुताबिक, आम तौर पर आधार कार्ड को बार-बार अपडेट कराने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, बच्चों के आधार कार्ड में कुछ निश्चित उम्र पर जानकारी अपडेट कराना जरूरी होता है।

क्या आपका बच्चे का आधार कार्ड हो सकता है अमान्य? जानें वजह

अगर आपके बच्चे की उम्र 5 साल से कम है और आपने उसका आधार कार्ड बनवाया है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। आधार कार्ड आमतौर पर कभी अमान्य नहीं होता, लेकिन बच्चों के आधार कार्ड के मामले में एक खास नियम लागू होता है।

Read: OYO या होटल में आधार देने से पहले ये गलती न करें, वरना खाली हो सकता है बैंक खाता

कब हो सकता है इनवैलिड?

5 साल से कम उम्र के बच्चे का आधार बनवाने के बाद, उसे 5 साल की उम्र में अपडेट कराना अनिवार्य होता है। इसके बाद जब बच्चा 15 साल का होता है, तो एक और बार अपडेट कराना जरूरी होता है। अगर इन दोनों उम्र में आधार अपडेट नहीं कराया गया, तो वह अमान्य (इनवैलिड) माना जा सकता है।

क्या होता है अपडेट में?

इस प्रक्रिया में बच्चे के फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतली (Iris Scan), और फोटो को दोबारा लिया जाता है ताकि उनकी पहचान आगे चलकर भी स्पष्ट बनी रहे।

10 साल बाद भी मान्य रहेगा आधार कार्ड, लेकिन समय पर अपडेट कराना क्यों जरूरी है?

अगर आपने अपने आधार कार्ड को 10 साल से अपडेट नहीं कराया है, तब भी घबराने की जरूरत नहीं है। UIDAI ने साफ कर दिया है कि ऐसा आधार कार्ड भी मान्य रहेगा। फिर भी, सरकार की सलाह है कि समय-समय पर आधार अपडेट जरूर करवा लेना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

बच्चों का आधार अपडेट फ्री में होता है

सरकार ने बच्चों के आधार अपडेट की प्रक्रिया को पूरी तरह मुफ्त कर दिया है। 5 साल और 15 साल की उम्र में आधार अपडेट कराने पर किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाता।

वयस्कों को देना होता है मामूली शुल्क

वयस्कों के लिए आधार अपडेट कराने पर नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक बदलाव के आधार पर मामूली शुल्क लिया जाता है। आप आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) पर जाकर यह प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 11:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement