Sovereign Gold Bond Premature Redemption in April 2025: वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत यानी अप्रैल में बॉन्ड धारकों को कुल 7 सात सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले भुनाने का मौका मिलेगा। लेकिन बॉन्ड धारक को इसके लिए तय समय सीमा के भीतर अप्लाई करना होगा। यदि वे ऐसा नहीं करते तो उन्हें इन बॉन्ड को बेचने का मौका नहीं मिलेगा। अब जानते हैं कि आखिर कौन-कौन से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड अगले महीने प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के योग्य होंगे :
अगले महीने सबसे पहले यानी 15 अप्रैल को वित्त वर्ष 2019-20 की पांचवीं सीरीज यानी 32वें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले बेचने का दूसरी बार मौका मिलेगा। इस बॉन्ड को 5 साल की होल्डिंग पीरियड के बाद मैच्योरिटी से पहले पहली बार बेचने का मौका बॉन्ड धारकों को 15 अक्टूबर 2024 को मिला था। यह बॉन्ड 15 अक्टूबर 2019 को 3,788 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी किया गया था। इस बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया 15 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक बॉन्ड धारकों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 5 अप्रैल है। NSE पर यह बॉन्ड फिलहाल 8,701 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
SGB Tranche | Issue Date | Date of premature redemption | Dates for submitting the request for premature redemption | LTP on NSE | IBJA price | Issue Price |
2019-20 Series V | Oct 15, 2019 | Apr 15, 2025 | Mar 15, 205 to Apr 5, 2025 | Rs 8,701 | Rs 8,772 | Rs 3,788 |
Source: RBI, NSE
वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी सीरीज यानी 10 वें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को अगले महीने 16 अप्रैल को मैच्योरिटी से पहले छठी यानी आखिरी बार बेचने का मौका मिलेगा। 5 साल की होल्डिंग पीरियड के बाद इस बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले पहली बार बेचने का मौका बॉन्ड धारकों को 16 अक्टूबर 2022 को मिला था। यह बॉन्ड 16 अक्टूबर 2017 को 2,956 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी किया गया था। इस बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया 17 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक बॉन्ड धारकों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 7 अप्रैल है। NSE पर यह बॉन्ड फिलहाल 8,792 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
SGB Tranche | Issue Date | Date of premature redemption | Dates for submitting the request for premature redemption | LTP on NSE | IBJA price | Issue Price |
2017-18 Series III | Oct 16, 2017 | Apr 16, 2025 | Mar 17, 205 to Apr 7, 2025 | Rs 8,792 | Rs 8,772 | Rs 2,956 |
Source: RBI, NSE
वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी सीरीज यानी 11 वें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को 23 अप्रैल को मैच्योरिटी से पहले छठी यानी आखिरी बार बेचने का मौका मिलेगा। 5 साल की होल्डिंग पीरियड के बाद इस बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले पहली बार बेचने का मौका बॉन्ड धारकों को 23 अक्टूबर 2022 को मिला था। यह बॉन्ड 23 अक्टूबर 2017 को 2,987 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी किया गया था। इस बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया आज यानी 24 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक बॉन्ड धारकों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है। NSE पर यह बॉन्ड फिलहाल 8,749 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
SGB Tranche | Issue Date | Date of premature redemption | Dates for submitting the request for premature redemption | LTP on NSE | IBJA price | Issue Price |
2017-18 Series IV | Oct 23, 2017 | Apr 23, 2025 | Mar 24, 205 to Apr 15, 2025 | Rs 8,749 | Rs 8,772 | Rs 2,987 |
Source: RBI, NSE
वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी सीरीज यानी 23 वीं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को अगले महीने 23 अप्रैल को मैच्योरिटी से पहले चौथीबार बेचने का मौका मिलेगा। 5 साल की होल्डिंग पीरियड के बाद इस बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले पहली बार बेचने का मौका बॉन्ड धारकों को 23 अक्टूबर 2023 को मिला था। यह बॉन्ड 23 अक्टूबर 2018 को 3,146 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी किया गया था। इस बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया आज यानी 24 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक बॉन्ड धारकों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है। NSE पर यह बॉन्ड फिलहाल 8,651 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
SGB Tranche | Issue Date | Date of premature redemption | Dates for submitting the request for premature redemption | LTP on NSE | IBJA price | Issue Price |
2018-19 Series II | Oct 23, 2018 | Apr 23, 2025 | Mar 24, 205 to Apr 15, 2025 | Rs 8,651 | Rs 8,772 | Rs 3,146 |
Source: RBI, NSE
वित्त वर्ष 2020-21 की पहली सीरीज यानी 38 वें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को 28 अप्रैल को 5 साल की होल्डिंग पीरियड के बाद मैच्योरिटी से पहले पहली बार बेचने का मौका मिलेगा। यह बॉन्ड 28 अप्रैल 2020 को 4,639 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी किया गया था। इस बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया 29 मार्च 2025 से शुरू होगी। इच्छुक बॉन्ड धारकों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 19 अप्रैल है। NSE पर यह बॉन्ड फिलहाल 8,721 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
SGB Tranche | Issue Date | Date of premature redemption | Dates for submitting the request for premature redemption | LTP on NSE | IBJA price | Issue Price |
2020-21 Series I | Apr 28, 2019 | Apr 28, 2025 | Mar 29, 205 to Apr 19, 2025 | Rs 8,721 | Rs 8,772 | Rs 4,639 |
Source: RBI, NSE
अगले महीने की आखिरी तारीख यानी 30 अप्रैल को वित्त वर्ष 2017-18 की पांचवीं सीरीज यानी 12 वें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को 5 साल की होल्डिंग पीरियड के बाद मैच्योरिटी से पहले छठी यानी आखिरी बार बेचने का मौका मिलेगा। 5 साल की होल्डिंग पीरियड के बाद इस बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले पहली बार बेचने का मौका बॉन्ड धारकों को 30 अक्टूबर 2022 को मिला था। यह बॉन्ड 23 अक्टूबर 2017 को 2,971 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी किया गया था। इस बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया 31 मार्च 2025 से शुरू होगी। इच्छुक बॉन्ड धारकों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 21 अप्रैल है। NSE पर यह बॉन्ड फिलहाल 8,700 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
SGB Tranche | Issue Date | Date of premature redemption | Dates for submitting the request for premature redemption | LTP on NSE | IBJA price | Issue Price |
2017-18 Series V | Oct 30, 2017 | Apr 30, 2025 | Mar 31, 205 to Apr 21, 2025 | 8,700 | Rs 8,772 | 2,971 |
Source: RBI, NSE
वित्त वर्ष 2019-20 की छठी सीरीज यानी 33वें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को अगले महीने की आखिरी तारीख यानी 30 अप्रैल को 5 साल की होल्डिंग पीरियड के बाद मैच्योरिटी से पहले दूसरी बार बेचने का मौका मिलेगा। 5 साल की होल्डिंग पीरियड के बाद इस बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले पहली बार बेचने का मौका बॉन्ड धारकों को 30 अक्टूबर 2024 को मिला था। यह बॉन्ड 30 अक्टूबर 2019 को 3,835 रुपये के इश्यू प्राइस पर जारी किया गया था। इस बॉन्ड के प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया 31 मार्च 2025 से शुरू होगी। इच्छुक बॉन्ड धारकों के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 21 अप्रैल है। NSE पर यह बॉन्ड फिलहाल 8,675 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
SGB Tranche | Issue Date | Date of premature redemption | Dates for submitting the request for premature redemption | LTP on NSE | IBJA price | Issue Price |
2019-20 Series VI | Oct 30, 2019 | Apr 30, 2025 | Mar 31, 205 to Apr 21, 2025 | Rs 8,675 | Rs 8,772 | Rs 3,835 |
Source: RBI, NSE
अब जानते हैं कि प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन को लेकर नियम क्या हैं?
कब कर सकते हैं प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन ?
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को मैच्योरिटी से पहले रिडीम करने का विकल्प भी निवेशकों के पास होता है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को आप उसके इश्यू होने के 5 साल बाद मैच्योरिटी से पहले रिडीम कर सकते हैं। आरबीआई प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन की तारीख उस दिन तय करती है जिस दिन इस बॉन्ड पर इंटरेस्ट देय होता है। इस बॉन्ड पर इंटरेस्ट प्रत्येक छह महीने यानी साल में दो दफे मिलता है।
कैसे होती है प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन प्राइस की गणना?
मैच्योरिटी से पहले रिडेम्प्शन प्राइस प्रीमैच्योर रिडेम्प्शन की तारीख से ठीक पहले के 3 कारोबारी दिन के लिए आईबीजेए (IBJA) की तरफ से प्राप्त 24 कैरेट गोल्ड (999) के क्लोजिंग प्राइस का एवरेज होता है।
टैक्स को लेकर क्या हैं नियम ?
अगर आपने मैच्योरिटी पीरियड से पहले रिडीम किया तो टैक्स लिस्टेड फाइनेंशियल एसेट्स की तरह लगेगा। मतलब सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के बाद 12 महीने से पहले बेच देते हैं तो होने वाली कमाई यानी कैपिटल गेन को शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन (STCG) माना जाएगा। जो आपके ग्रॉस टोटल इनकम में जोड़ दिया जाएगा और आपको अपने टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स चुकाना होगा। लेकिन अगर आप 12 महीने बाद बेचते हैं तो 12.5 फीसदी लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन (LTCG) टैक्स चुकाना होगा। लेकिन यदि आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को उसकी मैच्योरिटी यानी 8 साल तक होल्ड करते हैं तो रिडेम्प्शन के समय आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।