आपका पैसा

ITR Filing: अब सिर्फ 2 दिन बाकी… वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अब तक 5.84 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल

विभाग ने दोपहर 2.03 बजे ट्वीट किया, ‘आज एक बजे तक 10.39 लाख ITR दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें 3.04 लाख ITR सिर्फ अंतिम एक घंटे दाखिल किए गए हैं।’

Published by
भाषा   
Last Updated- July 30, 2023 | 3:40 PM IST

वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अब तक 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल किए जा चुके हैं। यह संख्या पिछले साल 31 जुलाई तक दाखिल किए गए ITR के आंकड़े को पार कर गई है। वेतनभोगी वर्ग और ऐसे लोग जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की जरूरत नहीं है, उनके लिए ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

ई-फाइलिंग पोर्टल पर आज 46 लाख से ज्यादा सफल ‘लॉगइन’

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘30 जुलाई को दोपहर एक बजे तक 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं, जो पिछले साल 31 जुलाई तक दाखिल ITR के आंकड़े से अधिक है।’ आयकर विभाग ने कहा कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर आज दोपहर एक बजे तक 46 लाख से ज्यादा सफल ‘लॉगइन’ हो चुके हैं। शनिवार को 1.78 करोड़ सफल ‘लॉगइन’ हुए थे।

Also read: ITR: 27% टैक्सपेयर ने अभी तक नहीं भरा अपना ITR; 14% ने कहा- आखिरी तारीख तक भर पाना मुश्किल

विभाग ने दोपहर 2.03 बजे ट्वीट किया, ‘आज एक बजे तक 10.39 लाख ITR दाखिल किए जा चुके हैं, जिनमें 3.04 लाख ITR सिर्फ अंतिम एक घंटे दाखिल किए गए हैं।’

First Published : July 30, 2023 | 3:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)