facebookmetapixel
Advertisement
Hotel Stock: हाई से 38% टूट चुका स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल की सलाह- खरीदें; 44% लगा सकता है छलांगFPI outflows: विदेशी निवेशकों की बड़ी बिकवाली, 2026 में अब तक भारतीय बाजार से ₹2.2 लाख करोड़ निकालेटॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹3.12 लाख करोड़ की गिरावट, RIL को सबसे बड़ा झटकाAGR राहत से Vi छह साल बाद मुनाफे में लौटी; बिड़ला समूह करेगा ₹4,730 करोड़ का निवेशCNG Price Hike: 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम, दिल्ली में ₹80.09/KG हुई कीमत; चेक करें नोएडा-गाजियाबाद के रेटRajdhani Express Fire: तिरुवनंतपुरम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, थर्ड AC कोच जलकर खाकPersonal Loan रिजेक्ट हो रहा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां! अभी चेक करेंMilk Price Hike: 2,000 किलोमीटर दूर का युद्ध कैसे महंगा कर रहा है आपकी घर की चाय?क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!

EPFO Update: तुरंत निकल जाएगा PF का पैसा! UPI, ATM के जरिए कर सकेंगे विड्रॉल; अगले 45-60 दिन में शुरू हो रही सर्विस

Advertisement

EPFO के सेंट्रल पीएफ कमिश्नर अमित डावरा के मुताबिक, अब तक 120 से ज्यादा डेटाबेस को डिजिटल सिस्टम से जोड़ा जा चुका है, जिससे क्लेम प्रोसेसिंग का समय घटकर सिर्फ 3 दिन रह गया है।

Last Updated- March 31, 2025 | 8:54 AM IST
Instant PF withdrawals via UPI, ATMs!
Representative image

EPFO Update: EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) जल्द ही कर्मचारियों को UPI और ATM के जरिए पीएफ (EPF) निकालने की सुविधा देने जा रहा है। IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह नई सुविधा मई 2025 के अंत या जून की शुरुआत तक शुरू हो सकती है।

फिलहाल पीएफ की राशि निकालने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, लेकिन इस नई सुविधा से यह काम काफी आसान हो जाएगा। इस पहल को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का समर्थन मिला है और इसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की मंजूरी भी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें: PF Balance Check: क्या आपकी सैलरी से कट रहा PF जमा हो रहा है? इस तरह से कर सकते हैं चेक

ईपीएफओ के करोड़ों सदस्यों को फायदा, अब 1 लाख रुपये तक की निकासी तुरंत संभव

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावर ने बताया कि ईपीएफओ (EPFO) ने अपने करोड़ों सदस्यों को राहत देने के लिए बड़े बदलाव कर सकता है। इसके तहत अब कर्मचारी इमरजेंसी में 1 लाख रुपये तक की रकम तुरंत निकाल सकेंगे।

इसके अलावा, सदस्य अब सीधे यूपीआई (UPI) प्लेटफॉर्म पर अपना पीएफ बैलेंस देख सकेंगे और बिना किसी देरी के अपनी पसंद के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से उन स्थितियों में मददगार होगी, जब पैसों की तुरंत जरूरत हो।

यह भी पढ़ें: New Tax Rules: 1 अप्रैल से इनकम टैक्स का नया सिस्टम होगा लागू, सही चुनाव से ही बचेगा आपका पैसा

UPI से जुड़ने के बाद और भी फटाफट होंगे क्लेम प्रोसेस!

EPFO यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब PF निकालने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने की दिशा में काम कर रहा है। अभी ऑनलाइन दावा करने के बाद पैसे मिलने में कई दिन या हफ्ते लग जाते हैं। लेकिन अब EPFO, UPI को इस प्रक्रिया से जोड़ने जा रहा है, जिससे पैसा निकालना और भी सरल और तेज हो जाएगा।

इसके अलावा EPFO उन स्थितियों की सूची को भी बढ़ा रहा है, जिनमें PF से पैसे निकाले जा सकते हैं। अभी तक मेडिकल इमरजेंसी, घर खरीदने या बनवाने, होम लोन चुकाने, बच्चों की 10वीं के बाद की पढ़ाई, शादी, बेरोजगारी, दिव्यांगों के लिए उपकरण खरीदने, प्राकृतिक आपदा से संपत्ति को नुकसान, सीनियर पेंशन योजना में निवेश और रिटायरमेंट से एक साल पहले (आंशिक) पैसे निकालने की अनुमति है।

EPFO के सेंट्रल पीएफ कमिश्नर अमित डावरा के मुताबिक, अब तक 120 से ज्यादा डेटाबेस को डिजिटल सिस्टम से जोड़ा जा चुका है, जिससे क्लेम प्रोसेसिंग का समय घटकर सिर्फ 3 दिन रह गया है। उन्होंने बताया कि अब 95% दावे ऑटोमैटिक तरीके से प्रोसेस हो रहे हैं। आने वाले समय में सिस्टम को और बेहतर बनाया जाएगा।

पेंशनर्स को भी डिजिटल बदलावों का फायदा मिल रहा है। दिसंबर 2024 से करीब 78 लाख पेंशनधारक देशभर में किसी भी बैंक शाखा से पैसा निकाल पा रहे हैं। पहले सिर्फ कुछ चुनिंदा ब्रांचों से ही पैसा निकाला जा सकता था।

यह भी पढ़ें: EPF Calculator: ₹15,000 बेसिक सैलरी, 25 साल उम्र; रिटायरमेंट पर कितना मिलेगा फंड, समझें कैलकुलेशन

EPFO Update: क्या अगले साल PF पर ज्यादा ब्याज मिलेगा? सरकार ने संसद में क्या कहा

EPFO ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भविष्य निधि (PF) पर ब्याज दर 8.25% पर बरकरार रखने का फैसला किया है। इस फैसले से 7 करोड़ से अधिक PF अंशधारकों को लाभ मिलेगा। हालांकि, EPFO में किए जा रहे कई सुधारों को देखते हुए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अगले वित्त वर्ष में PF पर ब्याज दर बढ़ सकती है। संसद में इस संबंध में एक सदस्य ने श्रम मंत्रालय से सवाल किया था कि क्या EPFO ब्याज दर बढ़ाने पर विचार कर रहा है। इसके जवाब में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने लोकसभा में बताया कि PF खातों में ब्याज की गणना हर महीने की रनिंग बैलेंस के आधार पर होती है और यह ब्याज वित्त वर्ष के आखिरी दिन खातों में जोड़ा जाता है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्याज दर का निर्धारण EPF कोष के सरकारी प्रतिभूतियों, डेट इंस्ट्रूमेंट्स, इक्विटी आदि में किए गए निवेश से होने वाली कमाई—जैसे ब्याज और डिविडेंड—के आधार पर होता है।

Advertisement
First Published - March 31, 2025 | 8:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement