facebookmetapixel
Advertisement
India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंद

Repo Rate घटा, कितनी कम होगी Car Loan EMI? 5 साल के लिए ₹10 लाख पर देखें कैलकुलेशन

Advertisement

ब्याज दरों में कटौती से कार लोन (Car loan) लेने वाले ग्राहकों के चेहरे खिल गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ब्याज दरों में हुई कटौती से कार लोन पर (EMI) कम होना तय माना जा रहा है

Last Updated- December 05, 2025 | 5:00 PM IST
Car Loan

Car Loan EMI Calculation: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार, 5 दिसंबर को नीतिगत दर रीपो रेट (Repo Rate) में 25 बेसिस प्वाइंट (0.25%) की कटौती करते हुए इसे 5.25% कर दिया है। ब्याज दरों में कटौती से कार लोन (Car loan) लेने वाले ग्राहकों के चेहरे खिल गए हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ब्याज दरों में हुई कटौती से कार लोन पर (EMI) कम होना तय माना जा रहा है। इसके अलावा, होम लोन (Home Loan) और पर्सनल लोन (Personal Loan) की मासिक किस्त (EMI) में भी कमी आएगी। आइए Car Loan EMI Calculator से जानते हैं कि अगर आपने 5 साल के लिए 10 लाख रुपये का लोन लिया है, तो ब्याज दरें घटने के बाद आपके लोन की EMI कितनी कम हो जाएगी।

दिसंबर में Car loan पर क्या है ब्याज दरें?

बैंकबाजार डॉट कॉम द्वारा 3 दिसंबर तक जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, पांच साल के 5 लाख रुपये के कार लोन पर हेडलाइन ब्याज दरें 7.60% से लेकर 14% से ज्यादा तक हैं, जो बैंकों पर निर्भर करती हैं। ज्यादातर बड़े सरकारी बैंकों की कार लोन ब्याज दरें 8% से कम पर शुरू होती हैं। यूको बैंक 7.60%–10.25% की दरों के साथ सबसे कम ब्याज देने वाले बैंकों में शामिल है। मान लीजिए, आपने 7.60% की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 10 लाख रुपये का कार लोन लिया है।

Also Read: रेट कट के साथ होम लोन वालों की बल्ले-बल्ले! EMI हर महीने 1,000 रुपये तक कम

EMI का समझें कैलकुलेशन

मौजूदा EMI

लोन अमाउंट: 10 लाख रुपये
लोन टेन्योर: 5 साल
ब्याज दर: 7.60% सालाना
EMI: 20,086 रुपये
कुल टेन्योर में ब्याज: 2,05,130 रुपये
कुल पेमेंट: 12,05,130 रुपये

दरें घटने के बाद संभावित EMI

लोन अमाउंट: 10 लाख रुपये
लोन टेन्योर: 5 साल
ब्याज दर: 7.35% सालाना (0.25 फीसदी घटने के बाद रेट)
EMI: 19,967 रुपये
कुल टेन्योर में ब्याज: 1,98,005 रुपये
कुल पेमेंट: 11,98,005 रुपये

(नोट: यह कैलकुलेशन SBI Securities कार लोन EMI कैलकुलेटर पर आधारित है।)

Also Read: RBI OMO purchase: ₹1 लाख करोड़ के सरकारी बॉन्ड खरीद का क्या होगा असर? क्या कहते हैं एनालिस्ट

EMI, ब्याज में कितना फायदा?

कार लोन EMI कैलकुलेशन से साफ है कि ब्याज दरों में 0.25 फीसदी कटौती होने से आपकी EMI 119 रुपये कम हो जाएगी। वहीं, अब अगर आपके कार लोन की ब्याज दरें अगले 5 साल तक स्थिर रहती हैं, तो आपको पूरे टेन्योर में अब 7,125 रुपये कम ब्याज चुकाना होगा।

फ्लोटिंग इंटरेस्ट रेट पर कार लोन वाले ग्राहकों को मिलेगा फायदा

कार लोन फिक्स्ड (fixed) या फ्लोटिंग रेट (floating rate) पर लिया जा सकता है, यह ग्राहकों की पसंद पर निर्भर करता है। फिक्स्ड ब्याज दर में लोन की अवधि के दौरान कोई बदलाव नहीं होता, जबकि फ्लोटिंग रेट रीपो रेट में बदलाव के अनुसार ऊपर या नीचे जा सकता है। इसलिए, वर्तमान में ब्याज दरों में कटौती होने के कारण कार लोन पर ब्याज दर भी घट जाएगी।

Advertisement
First Published - December 5, 2025 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement