facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

Paytm में विजय शेखर शर्मा ने बढ़ाई हिस्सेदारी, रॉकेट की रफ्तार से उछला शेयर

Advertisement

BSE में Paytm के शेयर का मूल्य 11.57 फीसदी बढ़कर 887.55 रुपये पर पहुंच गया। NSE में शेयर का मूल्य 11.43 फीसदी बढ़कर 887.70 रुपये रहा।

Last Updated- August 07, 2023 | 12:40 PM IST
paytm

Paytm ब्रांड के तहत सेवाएं देने वाली फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के शेयर में सोमवार को शुरुआती कारोबार में 11 फीसदी से अधिक का उछाल आया। कंपनी के फाउंडर एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) के ऐंटफिन (नीदरलैंड) होल्डिंग बीवी से पेटीएम में 10.30 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने की घोषणा के बाद शेयर में उछाल आया है। यह सौदा नकदी रहित होगा।

Paytm का शेयर 11 फीसदी से अधिक चढ़ा

BSE में कंपनी के शेयर का मूल्य 11.57 फीसदी बढ़कर 887.55 रुपये पर पहुंच गया। NSE में शेयर का मूल्य 11.43 फीसदी बढ़कर 887.70 रुपये रहा। सौदे के अनुसार, शर्मा अपनी 100 फीसदी स्वामित्व वाली विदेशी इकाई रेजिलिएंट एसेट मैनेजमेंट बीवी के जरिए ऐंटफिन से पेटीएम में 10.3 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेंगे।

Also Read: Stock Market Today: बढ़त के साथ खुला बाजार, 65,900 के पार सेंसेक्स, निफ्टी 19,570 पर खुला

सौदा नकदी रहित होगा

शर्मा को हस्तांतरित की जाने वाली हिस्सेदारी का आर्थिक अधिकार ऐंटफिन के पास ही रहेगा। शेयर बाजार को दी जानकारी के अनुसार, ‘इस अधिग्रहण के लिए कोई नकद भुगतान नहीं किया जाएगा और न ही शर्मा द्वारा सीधे या अन्यथा कोई गिरवी, गारंटी या अन्य मूल्य आश्वासन प्रदान किया जाएगा।’

Also read: Antfin नहीं रहेगी Paytm की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर, विजय शेखर शर्मा खरीदेंगे 10.30 फीसदी हिस्सेदारी

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 12:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement