facebookmetapixel
Advertisement
मजबूत मांग और ऊंची कीमतों से बढ़ सकती है स्टील कंपनियों की कमाई, Tata Steel बनी टॉप पिक12 साल पूरे होते ही पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- अब और तेज होंगे फैसले, देश बनेगा नई ताकतमई में ई-वे बिल सृजन पहुंचा चौथे सबसे ऊंचे स्तर पर, अर्थव्यवस्था में तेजी के संकेतREITs और InvITs सेक्टर के लिए RBI का बड़ा फैसला, तीन साल वाली शर्त हटाई गईFDA मंजूरी के बाद Wockhardt का अगला बड़ा दांव, नई एंटीबायोटिक से बदल सकता है इलाज का तरीकाAI, जलवायु परिवर्तन और वैश्विक तनाव से बदल रही दुनिया, Tata चेयरमैन का बड़ा बयानगर्मी में ज्यादा पानी पीना भी पड़ सकता है भारी! रिसर्च में सामने आया बड़ा कारणAI सीखने वाले फिल्म छात्रों को मिलेगी हाई सैलरी जॉब, InVideo CEO का बड़ा दावाClaude Fable 5: AI मॉडल इतना एडवांस कि इस्तेमाल पर भी लगी रोकStock Market Today: युद्ध की आहट से बाजार सहमा, तेल 94 डॉलर के पार; आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?

इनसाइडर के लिए हुआ ‘ट्रेडिंग प्लान’ लचीला, सेबी ने दी राहत

Advertisement

भाव पर असर डालने वाली अप्रका​शित जानकारी (यूपीएसआई) तक पहुंच रखने वाले वरिष्ठ प्रबंधन और मुख्य अ​धिकारियों को इनसाइडर माना जाता है।

Last Updated- June 26, 2024 | 9:53 PM IST
Adani bribery case: Adani Group on SEBI's radar, may investigate violation of disclosure rules SEBI की रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

सूचीबद्ध कंपनियों के वरिष्ठ अ​धिकारियों को राहत देते हुए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने ‘ट्रेडिंग प्लान’ में लचीलापन मुहैया कराते हुए भेदिया कारोबार निषेध (पीआईटी) के नियमों में संशोधन किया है। ये ट्रेडिंग प्लान इनसाइडर को अपने ही शेयरों में सौदा करने की अनुमति देते हैं।

भाव पर असर डालने वाली अप्रका​शित जानकारी (यूपीएसआई) तक पहुंच रखने वाले वरिष्ठ प्रबंधन और मुख्य अ​धिकारियों को इनसाइडर माना जाता है। नियमों के अनुसार भेदिया कारोबार से बचने के लिए उनके पास सौदे करने के लिए एक सीमित रास्ता ही होता है।

इन इनसाइडर यानी भेदिया कारोबारियों को एक ऐसा ‘ट्रेडिंग प्लान’ देना होता है, जिसमें शेयर की कीमत, राशि और लेनदेन की तारीख को पहले से बताया जाता है। सेबी ने ट्रेडिंग प्लान के खुलासे और क्रियान्वयन के बीच न्यूनतम कूल-ऑफ अवधि को छह महीने से घटाकर चार महीने कर दिया है। बाजार नियामक ने ट्रेडिंग प्लान में शेयर खरीदने या बेचने के लिए 20 प्रतिशत का कीमत दायरा भी तय किया है।

इसके अलावा बाजार नियामक ने भेदिया कारोबारियों को यह स्वायत्तता भी दी है कि अगर एक्जीक्यूशन प्राइस ट्रेडिंग प्लान में उनके द्वारा बताई सीमा से अलग है तो वे ट्रेड न करें।

हालांकि इस पर अमल न करने की सूरत में उनको ट्रेडिंग प्लान समा​प्ति के दो दिन के अंदर कंपनी के अनुपालन अ​धिकारी को इसकी जानकारी देनी होगी और कारण बताने के साथ-साथ दस्तावेज भी सौंपने होंगे। संशोधित नियम तीन महीने बाद लागू होंगे। इन संशोधन का प्रस्ताव पहली बार पिछले साल नवंबर में रखा गया था।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement