Categories: बाजार

शीर्ष 10 में से सात कंपनियों का मार्केट कैप 1.34 लाख करोड़ रुपये घटा, किसे हुआ सर्वाधिक घाटा?

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:05 PM IST

10 सबसे मूल्यवान फर्मों में से सात का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,34,139.14 करोड़ रुपये घट गया। जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा झटका लगा।

इक्विटी के कमजोर रुख के बीच पिछले हफ्ते सेंसेक्स 741.87 अंक यानी 1.26 फीसदी टूट गया था।

शीर्ष -10 कंपनी क्लब में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), बजाज फाइनेंस और ITC को छोड़कर, अन्य को अपने बाजार मूल्यांकन (MCap) में गिरावट का सामना करना पड़ा।

वहीं सबसे ज़्यादा घाटे में रही रिलायंस इंडस्ट्रीज, का मूल्यांकन 40,558.31 करोड़ रुपये घटकर 16,50,307.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण (MCap) 25,544.89 करोड़ रुपये घटकर 8,05,694.57 करोड़ रुपये हो गया।

वहीं अदाणी ट्रांसमिशन की बात करें तो, इसका मूल्यांकन 24,630.08 करोड़ रुपये घटकर 4,31,662.20 करोड़ रुपये और ICIC बैंक का मूल्यांकन 18,147.49 करोड़ रुपये घटकर 6,14,962.99 करोड़ रुपये हो गया।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का मार्किट कैप 9,950.94 करोड़ रुपये घटकर 4,91,255.25 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का 9,458.65 करोड़ रुपये घटकर 10,91,421.84 करोड़ रुपये रह गया।

इंफोसिस का मार्किट कैप 5,848.78 करोड़ रुपये गिरकर 5,74,463.54 करोड़ रुपये पर आ गया।

हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने 35,467.08 करोड़ रुपये जोड़े, जिसके बाद इसका मूल्यांकन 6,29,525.99 करोड़ रुपये हो गया।

ITC का मूल्यांकन 20,381.61 करोड़ रुपये बढ़कर 4,29,198.61 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन 13,128.73 करोड़ रुपये बढ़कर 4,54,477.56 करोड़ रुपये हो गया।

बता दें, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सबसे मूल्यवान भारतीय फर्मों की सूची में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा, इसके बाद TCS, HDFC बैंक, HUL, ICICI बैंक, इंफोसिस, SBI, बजाज फाइनेंस, अदानी ट्रांसमिशन और ITC का स्थान है।

First Published : September 25, 2022 | 10:50 AM IST