Representative image
Stocks in News Today: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच MOFSL के चंदन तपाड़िया ने आज यानी बुधवार के लिए टाटा पावर और सीमेंस में निवेश करन की सलाह दी है।
चेक करें डिटेल्स:
Buy Hindalco | CMP: Rs 717 | Stop Loss: Rs 695 | Target: Rs 760
दैनिक चार्ट पर कीमत कंसॉलिडेशन ज़ोन से बाहर निकल चुकी है, जिसमें बढ़े हुए वॉल्यूम्स देखे गए हैं। मेटल सेक्टर में खरीदारी का दबाव साफ दिखाई दे रहा है। MACD इंडिकेटर ने बुलिश क्रॉसओवर दिया है और ऊपर की ओर बढ़ रहा है, जो तेजी के रुझान की पुष्टि करता है।
Buy Siemens | CMP: Rs 7,095 | Stop Loss: Rs 6,885 | Target: Rs 7,570
डेली चार्ट पर बुलिश रिवर्सल का संकेत मिल रहा है। हाल ही में बड़ी बुलिश कैंडल बनी है, जो अपट्रेंड को मजबूत कर रही है। पिछले तीन ट्रेडिंग सेशंस में शेयर ने लगातार हाई हाईज़ और हाई लो बनाए हैं। साथ ही, RSI मोमेंटम इंडिकेटर भी ऊपर की ओर इशारा कर रहा है, जो बाजार में बुलिश ट्रेंड की संभावना को दर्शाता है।
Buy Tata Power | CMP: Rs 468 | Sop Loss: Rs 455 | Target: Rs 500
शेयर अपने ऑल-टाइम हाई के पास ट्रेड कर रहा है और साप्ताहिक चार्ट पर एक रेंज ब्रेकआउट दिया है। ADX इंडिकेटर ऊपर की ओर बढ़ा है, जो इस बुलिश ट्रेंड को सपोर्ट करता है।
(डिस्क्लेमर: चंदन टापड़िया मोटिलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में इक्विटी डेरिवेटिव्स और टेक्निकल्स, वेल्थ मैनेजमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। इस लेख में व्यक्त विचार उनके निजी हैं।)