facebookmetapixel
Advertisement
Weather Update: देश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी; जानें मौसम का हालStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर, जानिए कहां बन सकता है मुनाफे का मौकाएशिया-प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 5 व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल हुआ IGI एयरपोर्ट, चांगी और इंचियोन को छोड़ा पीछेबंगाल की राजनीति का ‘चाणक्य’ मौन: पूर्व रेल मंत्री और TMC के दिग्गज रणनीतिकार मुकुल रॉय का निधनमुंबई को पछाड़ गुरुग्राम बना देश का नंबर 1 अल्ट्रा लग्जरी हाउसिंग मार्केट, बाजार ₹24,000 करोड़ के पारयूनिकॉर्न बनने की रफ्तार में 40 गुना उछाल, स्टार्टअप दुनिया में AI कंपनियों ने मचाया तहलकाऔपनिवेशिक छाप से मुक्ति! राष्ट्रपति भवन से हटी लुटियंस की प्रतिमा, उनकी जगह अब विराजे ‘राजाजी’2 दिन 25 सत्र 40 नेता: बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ मंगलवार से शुरू, ‘भविष्य के लिए तैयार भारत’ पर होगी चर्चागुणवत्ता और पारदर्शी ऑडिट पर दवा नियामक का जोर; 1,500 एक्सपर्ट्स की करेगा नियुक्तिIDFC फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार के ₹590 करोड़ का भुगतान जल्द करने का आश्वासन दिया

Stock Market Today: बाजार की तेजी के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स 63 हजार के पार

Advertisement

आज बैंक ऑफ जापान की बैठक पर सभी की निगाहें होंगी। वहीं, यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को यूएस फेड से अलग होकर अपनी प्रमुख दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की।

Last Updated- June 16, 2023 | 9:31 AM IST
एशियाई बाजारों में नरमी, जानें कैसी होगी आज भारतीय शेयर बाजार की चाल, GIFT Nifty in red amid weakness among Asian indices

Stock Market Today, June 16: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे अच्छे संकेतों के बीच आज यानी शुक्रवार को घरेलू बाजार की पॉजिटिव नोट पर शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 200 अंक बढ़कर 63,106 पर और एनएसई निफ्टी 50 60 अंक बढ़कर 18,750 के स्तर पर पहुंच गए।

Top Gainers:

Tata Steel, Titan, HCL Tech, Ultratech Cement , RIL, ICICI Bank और Axis Bank ने सेंसेक्स में 1 फीसदी तक की बढ़त हासिल की। Hindalco, JSW Steel और Dr Reddy भी निफ्टी के शीर्ष विजेता रहे।

Top Losers:

दूसरी तरफ, Bharti Airtel, TCS, Power Grid, Wipro, Hero Moto और Bajaj Auto टॉप लूजर रहे।

वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.8 फीसदी तक चढ़े।

आज सुबह, SGX Nifty भी 50 अंकों की बढ़त के साथ 18,809 पर कारोबार करता नजर आया ।

आज बैंक ऑफ जापान की बैठक पर सभी की निगाहें होंगी। वहीं, यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को यूएस फेड से अलग होकर अपनी प्रमुख दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की।

एशियाई बाजारों में भी आज सुबह मिला-जुला कारोबार देखने को मिला । हैंग सेंग, शेन्ज़ेन इंडेक्स, शंघाई कंपोजिट और स्ट्रेट टाइम्स 0.5-2 प्रतिशत बढ़ गए। हालांकि, निक्केई में 0.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

अमेरिकी बाजार में, S&P 1.22 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ और Nasdaq 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ । वहीं, Dow Jones 1.26 फीसदी चढ़ा।

घरेलू बाजार की बात करें तो आज IKIO लाइटिंग की एक न्यू लिस्टिंग फोकस में होगी । Ipowatch.com के मुताबिक, शेयर 36 फीसदी तक ऊपर सूचीबद्ध हो सकता है। इसका इश्यू प्राइस 285 रुपये है।

इसके अलावा, आज ये स्टॉक्स भी फोकस में रहेंगे–RIL, Hero Moto, IndiGo, Glenmark, UTI, IndiGo, SpiceJet, Ramkrishna Forgings, Titagarh, Ashok Leyland

कल कैसी थी बाजार की चाल?

15 जून को बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 310.88 अंक यानी 0.49 प्रतिशत गिरकर 62,917.63 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 357.43 अंक तक गिर गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 67.80 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,688.10 पर बंद हुआ। इसके पहले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में बाजार में बढ़त रही थी।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 8:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement