बाजार

Stock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी, Sensex 800 अंक लुढ़का, Nifty 25,000 के करीब

एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों में शुक्रवार को मिलाजुला रुझान देखा गया। वॉल स्ट्रीट में गिरावट के बाद निवेशक सतर्क रहे क्योंकि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनावों ने चिंता बढ़ा दी।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- October 04, 2024 | 2:46 PM IST

Stock Market Update Today: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

दोपहर 2 बजे करीब, बीएसई सेंसेक्स 622 अंक या 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,874 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 188.30 अंक या 0.75 प्रतिशत फिसलकर 25,061.80 पर कारोबार करता दिखा।

Market@12 pm: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं।

दोपहर 12 बजे करीब, BSE Sensex 800 अंकों की तेजी के साथ 83,250 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं, NSE Nifty50 लगभग 200 अंक उछलकर 25,450 के लेवल पर आ गया।

Stock Market Update: भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स ने शुक्रवार को कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में वापसी की।

सुबह 11 बजे करीब बीएसई सेंसेक्स 307.39 अंक या 0.37 प्रतिशत उछलकर 82,804.49 के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी 50 में 78.05 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई और यह 25,328 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

Opening Bell: ग्लोबल मार्केट्स में उतार-चढ़ाव के बीच आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी देखने को मिली। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के खतरे ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 252 अंक गिरकर 82,244 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50, 68 अंक की गिरावट के साथ 25,181 पर कारोबार करता दिखा।

सेंसेक्स के आधे से ज्यादा शेयर गिरावट में कारोबार करते नजर आए। सबसे ज्यादा गिरावट बजाज फाइनेंस (2.52%) में दर्ज की गई, इसके बाद एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, रिलायंस और टाटा स्टील के शेयरों में भी नुकसान हुआ। वहीं, टीसीएस (0.86%) की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा, इसके बाद इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक और आईटीसी में मामूली बढ़त देखी गई।

निफ्टी 50 में केवल दो शेयर बढ़त में रहे – जेएसडब्ल्यू स्टील (1.33%) और ओएनजीसी (0.36%)। जबकि 38 शेयरों में गिरावट आई, जिनमें बीपीसीएल (3.11%) सबसे ज्यादा गिरा।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में थे, सिर्फ आईटी इंडेक्स 0.23% की मामूली बढ़त पर रहा। रियल्टी इंडेक्स में 2.65% की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई, इसके बाद मेटल और मीडिया इंडेक्स में भी गिरावट रही। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टरों में भी गिरावट का दौर जारी रहा।

ब्रॉडर मार्केट्स में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.48 प्रतिशत और बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे।

कैसी रहेगी आज बाजार की चाल?

सेंसेक्स और निफ्टी50 में 4 अक्टूबर 2024 को कमजोर शुरुआत की संभावना है क्योंकि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से निवेशक घबराए हुए हैं।

इज़राइल के सेंट्रल बेरूत पर एयरस्ट्राइक में कम से कम 6 लोगों की मौत के बाद हालात और खराब हो गए हैं, जिससे निवेशकों में और भी चिंता बढ़ गई है। अब क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।

सुबह 7:06 बजे, GIFT Nifty फ्यूचर्स ने भी बाज़ारों की कमजोर शुरुआत के संकेत दिए, जो 66 पॉइंट नीचे, 25,410 के स्तर पर ट्रेड करते दिखे।

एशिया-प्रशांत बाजारों में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। यह वॉल स्ट्रीट में आई गिरावट और मध्य पूर्व में बढ़ते तनावों के चलते हुआ।

ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 1 प्रतिशत से अधिक गिरा। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.09 प्रतिशत नीचे आया, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में मामूली बढ़त दर्ज की गई। वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.49 प्रतिशत बढ़ा।

यह भी पढ़ें: Stock Market: पश्चिम ए​शिया की चिंता में बाजार धड़ाम; Sensex 1,769 अंक टूटा; MCap 10 लाख करोड़ रुपये घटा

दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 0.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि कोस्डाक इंडेक्स 0.74 प्रतिशत ऊपर गया।

हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स 22,091 पर ट्रेड करता दिखा, जो पिछले बंद स्तर 22,113.51 से कम है। वहीं, चीन के मुख्य बाजार 8 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

अमेरिका में, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 184.93 पॉइंट्स या 0.44 प्रतिशत गिरकर 42,011.59 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.17 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 5,699.94 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट मामूली 0.04 प्रतिशत गिरकर 17,918.48 पर बंद हुआ।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को कोहराम मच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट के बीच बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी-50 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट लेकर बंद हुए। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और इंडेक्स डेरिवेटिव्स के नए नियम लागू होने से बाजार में नकारात्मक माहौल बना हुआ है। विश्लेषकों का कहना है कि लगातार विदेशी फंड की निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है।

शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1769.19 अंक या 2.10 प्रतिशत की भारी गिरावट लेकर 82,497.10 पर बंद हुआ। वहीं, दूसरी तरफ एनएसई निफ्टी 546.80 अंकों या 2.12 प्रतिशत लुढ़ककर 25,250.10 के स्तर पर बंद हुआ।

First Published : October 4, 2024 | 7:54 AM IST