facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

Stock Market: निफ्टी-50 ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छू लिया

Advertisement

संस्थागत समर्थन और फेड दर कटौती की उम्मीद से बाजार में तेजी

Last Updated- August 28, 2024 | 11:27 PM IST
Nifty 50

बेंचमार्क निफ्टी-50 इंडेक्स ने बुधवार को दिन के कारोबार और बंद आधार पर नई ऊंचाई को छू लिया। संस्थागत निवेशकों के लगातार समर्थन और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दर कटौती की उम्मीदों के बीच यह तेजी देखी गई। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी बढ़कर 25,130 पर पहुंच गया लेकिन कुछ बढ़त गंवाते हुए अंत में 35 अंकों के इजाफे के साथ 25,052 पर बंद हुआ।

इंडेक्स लगातार 10वें दिन चढ़कर बंद हुआ जो सितंबर-अक्टूबर 2020 के बाद बढ़त का सबसे लंबा सिलसिला है। सेंसेक्स 74 अंकों की बढ़त के साथ 81,786 पर बंद हुआ। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 85,000 करोड़ रुपये बढ़कर 463 लाख करोड़ रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया।

देसी निवेशकों के लगातार समर्थन से देसी बाजारों को बढ़त कायम रखने में मदद मिली जबकि वैश्विक अवरोध जारी रहे। इस महीने अब तक देसी संस्थागत निवेशक 48,347 करोड़ रुपये के शुद्ध खरीदार रहे हैं। इसकी तुलना में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने अपनी बिकवाली घटाई है लेकिन वे 3,805 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे हैं।

फेडरल प्रमुख के पिछले हफ्ते के भाषण के बाद वहां ब्याज कटौती की उम्मीद बढ़ी है। इससे बाजारों को भी काफी सहारा मिला है। हालांकि ऊंचे मूल्यांकन ने बढ़त को नियंत्रण में रखा है। जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि मूल्यांकन अल्पावधि में अवरोधक बना हुआ है।

इसकी परख इस हफ्ते आने वाले वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के जीडीपी के आंकड़ों से होगी। दूसरी ओर, निवेशक रक्षात्मक दांव पर और जोर दे रहे हैं जो आईटी और दवा कंपनियों के शेयरों के उम्दा प्रदर्शन से स्पष्ट है। बाजार में चढ़ने व गिरने वाले शेयरों का अनुपात मिलाजुला रहा और 2,147 शेयर गिरे जबकि 1,815 में इजाफा हुआ। 2.1 फीसदी चढ़ने वाले इन्फोसिस ने सेंसेक्स की बढ़त में सबसे ज्यादा योगदान दिया।

Advertisement
First Published - August 28, 2024 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement