facebookmetapixel
Advertisement
रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्ट

Market Closing: बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, IT शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 213 अंक चढ़ा; निफ्टी 25050 पर बंद

Advertisement

Stock Market Today: आईटी स्टॉक्स में खरीदारी से प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50 और सेंसेक्स में लगातार पांचवें सेशन में बढ़त दर्ज की गई।

Last Updated- August 20, 2025 | 3:46 PM IST
Stock Market today
Representative Image

Stock Market Closing Bell, August 20: वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार बुधवार (20 अगस्त) को बढ़त में बंद रहे। आईटी स्टॉक्स में खरीदारी से प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50 और सेंसेक्स में लगातार पांचवें सेशन में बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, निवेशक अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता से जुड़े स्पष्ट संकेतों से पहले सतर्क रुख अपना रहे हैं।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 81,671 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81,985 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 213.45 अंक या 0.26 फीसदी की बढ़त लेकर 81,857.84 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी मजबूती के साथ 24,965 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 24,929 अंक के लो और 25,088 अंक के हाई लेवल तक गया। अंत में यह 69.90 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 25,050 पर बंद हुआ।

Top Losers & Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में आधे शेयर लाल निशान जबकि आधे शेयर हरे निशान में रहे। इन्फोसिस में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। दिग्गज आईटी स्टॉक करीब 4 फीसदी चढ़कर बंद हुआ। इसका इंडेक्स में 165 अंक का सबसे बड़ा योगदान रहा। साथ ही टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, एचसीएल टेक प्रमुख रूप से बढ़त में रहे।

दूसरी तरफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहने वाले शेयर रहा। इसमें 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, ट्रेंट लिमिटेड, आईटीसी और बजाज फिनसर्व गिरावट में रहे।

ब्रोडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेक्टोरल मोर्चे पर बीएसई आईटी इंडेक्स में 2.6 प्रतिशत और रियल्टी इंडेक्स में 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। कुल मिलाकर बाजार का रुख सकारात्मक रहा। बीएसई पर 2,347 शेयरों में तेजी रही जबकि 1,718 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार भी बुधवार को नीचे खुले, जो पिछली सत्र में वॉल स्ट्रीट की गिरावट की छाया दिखा रहे हैं। निवेशक जापान के ताजा व्यापार आंकड़ों का मूल्यांकन कर रहे हैं और चीन की लोन प्राइम रेट पर फैसले का इंतजार कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.87% और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 1.11% नीचे था।

अमेरिकी बाजार में भी रातभर गिरावट रही। टेक्नोलॉजी शेयरों में व्यापक कमजोरी के कारण S&P 500 में 0.59% की गिरावट, Nasdaq में 1.46% की गिरावट और Dow Jones लगभग स्थिर रहा।

IPO Update

मुख्य बाजार में पटेल रिटेल, विक्रम सोलर, जेम एरोमैटिक्स और श्रीजी शिपिंग ग्लोबल के IPO आज दूसरे दिन सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। Regaal Resources IPO आज बाजार में लिस्ट होगा। मंगल इलेक्ट्रिकल इंडस्ट्रीज का IPO आज पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। SME सेक्टर में, Studio LSD का IPO आज बंद होगा, जबकि LGT बिज़नेस कनेक्शन्स का IPO दूसरे दिन के लिए खुला रहेगा। महेंद्र रियल्टर्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होगा।

Advertisement
First Published - August 20, 2025 | 7:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement