facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Yes Bank: RBI से स्टेक सेल की मंजूरी के बाद 5% भागा शेयर, जापानी दिग्गज खरीदेगी 25% हिस्सेदारी; बड़े बदलाव की तैयारी

Advertisement

Yes Bank Share: SMBC ने 20% हिस्सेदारी खरीदने के उद्देश्य से मई में ₹13,483 करोड़ में एसबीआई से 13.19% समेत सात अन्य बैंकों से 6.81% हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा था।

Last Updated- August 25, 2025 | 11:02 AM IST
Yes Bank

Yes Bank Share Price: प्राइवेट सेक्टर बैंक यस बैंक के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी से ज्यादा उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी आरबीआई से मिली मंजूरी के बाद आई है। केंद्रीय बैंक ने जापान की निवेश कंपनी सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) को यस बैंक में 24.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी 22 अगस्त, 2025 को जारी एक सर्कुलर के जरिए दी गई और यह एक साल तक वैध रहेगी। यस बैंक ने यह जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी। इसमें बताया गया कि SMBC को इस सौदे के बाद बैंक का प्रमोटर नहीं माना जाएगा।

सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) ने 20 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के उद्देश्य से मई में 13,483 करोड़ रुपये में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से 13.19 प्रतिशत समेत सात अन्य बैंकों से 6.81 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव रखा था।

वहीं, जून 2025 तक घरेलू बैंकों के पास सामूहिक रूप से यस बैंक की 33.7 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। 23.96 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ एसबीआई सबसे बड़ा एकल शेयरधारक बना रहा। जबकि विदेशी निवेशकों सीए बास्क इन्वेस्टमेंट्स और वेरवेंटा होल्डिंग्स के पास क्रमशः 4.22 प्रतिशत और 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Yes Bank Share: 5% उछला

यस बैंक में हिस्सेदारी खरीदने को प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के चलते बैंक के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। यस बैंक के शेयर शुरुआती ट्रेड में 5.44 फीसदी तक चढ़ गए। सुबह 10:34 बजे यह 2.33 प्रतिशत चढ़कर 19.73 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे।

SMBC के अधिग्रहण से Yes Bank को क्या होगा फायदा?

यस बैंक में सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉर्पोरेशन (SMBC) की हिस्सेदारी खरीद से कई फायदे हो सकते हैं। वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी स्ट्रैटजी डायरेक्टर क्रांति बथिनी के अनुसार, सुमितोमो की हिस्सेदारी बढ़ने से बैंक को ‘नई ताकत’ मिलेगी। इससे कॉरपोरेट गवर्नेंस बेहतर होगी और बैंक की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत हो सकती है। उन्होंने कहा कि बदलाव एकदम से नहीं होंगे, लेकिन धीरे-धीरे बैंक के प्रदर्शन में सुधार जरूर देखने को मिलेगा।

सुमितोमो मित्सुई के यस बैंक में 24.99% तक की हिस्सेदारी खरीदना दोनों संस्थानों के लिए फायदेमंद सौदा माना जा रहा है। इससे सुमितोमो मित्सुई को भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का मौका मिलेगा। जबकि यस बैंक को ग्रोथ के लिए रणनीतिक सहयोग मिलेगा।

Fisdom के रिसर्च हेड नीरव कारकेरा ने बताया कि सुमितोमो मित्सुई की भारत में मौजूदगी अभी सीमित है, जो एक NBFC के जरिए है। इस डील से वह भारत में बीएफएसआई सेक्टर (BFSI) में अपनी पकड़ मजबूत कर सकेगा।

यस बैंक के लिए यह डील एक बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है। पहले जहां बैंक सर्वाइवल मोड में था, अब उसके पास स्केल बढ़ाने की क्षमता आ सकती है। इस साझेदारी से ऑपरेशनल फायदे भी होंगे। यस बैंक को मजबूत बैलेंस शीट, रणनीतिक निवेश और वैश्विक बेस्ट प्रैक्टिस का लाभ मिलेगा।कारकेरा ने कहा कि बेहतर मैनेजमेंट के कारण ग्राहक संख्या भी तेजी से बढ़ सकती है। संयुक्त एक्सपर्टीज से प्राइवेट बैंक को ग्रोथ में मदद मिलेगी।

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 10:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement