facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

गर्मी बढ़ने के साथ चढ़ेगा Tata Group के इस शेयर का भाव! 4 ब्रोकरेज ने दी BUY रेटिंग; 21% तक अपसाइड का मिला टारगेट

Advertisement

वोल्टास का शेयर अपने हाई से 23% टूट चुका है। हालांक, पिछले एक महीने में स्टॉक ने वापसी का ट्रेंड दिखाया है और 15% चढ़ गया है।

Last Updated- March 20, 2025 | 2:28 PM IST
Tata Group Stocks,

Stock to Buy: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार (20 मार्च) को लगातार चौथे ट्रेडिंग सेशन में जोरदार तेजी देखी गई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंट्रा-डे में 900 से ज्यादा अंक चढ़ गया। निफ्टी-50 भी जोरदार रैली के साथ वापस 23 हजार के पार चला गया। फेडरल रिजर्व ने अपनी हालिया बैठक में आगे चलकर ब्याज दरों में 0.50% कटौती का संकेत दिया है।

बाजार में रिकवरी के संकेतों के बीच एनालिस्ट्स का मानना है कि मजबूत फंडामेंटल और सही वैल्यूएशन वाले चुनिंदा स्टॉक्स में निवेश करना ज्यादा अच्छा विकल्प है। इस बीच, मोतीलाल समेत 5 ब्रोकरेज फर्मों ने टाटा ग्रुप के दिग्गज शेयर वोल्टास लिमिटेड को खरीदने की सलाह देते हुए BUY रेटिंग दी है।

Voltas: मैक्सिमम टारगेट प्राइस ₹1,810| रेटिंग BUY| मैक्सिमम अपसाइड 21%|

ब्रोकरेज फर्म एंटिक ब्रोकिंग ने वोल्टास पर अपनी ‘BUY’ रेटिंग को बरक़रार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1,779 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से शेयर भविष्य में 19% का अपसाइड दिखा सकता है। वोल्टास के शेयर बुधवार को 1494 रुपये के भाव पर बंद हुए।

ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने भी वोल्टास पर ‘BUY’ रेटिंग को बरक़रार रखा है। साथ ही स्टॉक पर 1,810 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। इस तरह से शेयर आगे चलकर 21% का रिटर्न निकाल सकता है।

इसके अलावा मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने भी वोल्टास पर अपनी रेटिंग को ‘BUY’ पर मेंटेन रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 1,710 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ऐसे में शेयर आगे चलकर 14% का अपसाइड दिखा सकता है।

ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने वॉल्यूम ग्रोथ के दम पर वोल्टास पर पॉजिटिव आउटलुक के साथ ‘ADD’ रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपने टारगेट को घटाकर 1,575 रुपये कर दिया है। इस तरह शेयर 5% तक का अपसाइड दिखा सकता है।

वोल्टास शेयर हिस्ट्री

वोल्टास का शेयर अपने हाई से 23% टूट चुका है। हालांक, पिछले एक महीने में स्टॉक ने वापसी का ट्रेंड दिखाया है और 15% चढ़ गया है। वहीं, पिछले तीन और छह महीने में शेयर क्रमश: 12.60% और 23.68% नीचे चल रहा है। जबकि पिछले एक साल में शेयर ने 40.62% का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,946 रुपये जबकि 52 वीक लो 1,035.05 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का टोटल मार्केट कैप 48,729.40 करोड़ रुपये है।

 

 

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - March 20, 2025 | 2:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement