facebookmetapixel
Advertisement
Middle East Crisis: हमलों के बाद ईरान का यू-टर्न, पड़ोसी देशों से मांगी माफी, अमेरिका को दिया कड़ा जवाबAadhaar Update: अब जन्म के साथ बनेगा आधार! सरकार की नई व्यवस्था से बदल जाएगा पूरा सिस्टमHurun Rich List 2026: भारत में 308 अरबपति, दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंचा देशWest Asia War: पश्चिम एशिया युद्ध से भारत की अर्थव्यवस्था पर खतरा? सरकार ने जताई लंबी अनिश्चितता की आशंकाMiddle East crisis: युद्ध का असर एशिया पर भारी! ईंधन संकट से लंबी कतारें, बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशनरूस के तेल पर ढील दे सकता है अमेरिका, भारत को खरीद की अनुमति के बाद बड़ा संकेतLPG Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर भारत की रसोई तक, घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगाकर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुना

Rupee vs Dollar Today: रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.84 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- February 17, 2023 | 5:19 PM IST
Rupee vs Dollar

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.84 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.77 पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 14 पैसे की गिरावट के साथ 82.84 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.70 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कारोबार के दौरान रुपये ने 82.73 के उच्चस्तर और 82.85 के निचले स्तर को छुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.59 प्रतिशत बढ़कर 104.47 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.75 प्रतिशत घटकर 83.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 316.94 अंक की गिरावट के साथ 61,002.57 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,570.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement